मृणाल ठाकुर ने हाल ही में रणवीर सिंह की सफलता पर खुशी जताई है। आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी ‘धुरंधर’ की कामयाबी को लेकर मृणाल ने कहा कि रणवीर इस सफलता के पूरी तरह हकदार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री में रणवीर की वजह से हैं।

मृणाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह रणवीर को अपनालकी चार्म मानती हैं। उन्होंने कहा, “वो मेरे लिए बहुत खास हैं। मैं आज इंडस्ट्री में हूं तो कहीं न कहीं इसकी वजह रणवीर हैं। मैंने उनके साथ एक शैम्पू ब्रांड का एड किया था, और उसी के बाद फिल्ममेकर्स ने मुझे नोटिस करना शुरू किया। इसलिए मैं उन्हें इसका पूरा क्रेडिट देती हूं। वो बेहद पॉजिटिव इंसान हैं और उन्हें जिंदगी में हर सफलता मिलनी चाहिए।”

‘धुरंधर’ की सफलता से खुश हैं मृणाल

मृणाल ने ‘धुरंधर’ की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में रणवीर ने लगातार मेहनत की है और अब उन्हें उसका फल मिला है। उन्होंने अपना टाइम आएगा का जिक्र करते हुए कहा कि यह लाइन उनके सफर पर बिल्कुल फिट बैठती है।

यह भी पढ़ें: ‘सब आ गए थे हमें खाने’, समय रैना ने सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना पर साधा निशाना, बोले- हम कश्मीरी क्रॉस फायर में ही मारे जाते हैं

रणवीर की एक्टिंग की कायल हुईं मृणाल

हालांकि मृणाल ने अभी ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ नहीं देखी है, लेकिन पहले पार्ट में रणवीर की परफॉर्मेंस से वह काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा, “उनकी एक्टिंग सिर्फ ऊपर-ऊपर की नहीं थी, उसमें गहराई और कई परतें थीं। मैंने उन्हें रणवीर सिंह के तौर पर नहीं, बल्कि ‘हमज़ा’ के किरदार के रूप में देखा।”

यह भी पढ़ें: टेलीग्राम पर 50 रुपये में बेची गई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

उन्होंने यह भी कहा कि आदित्य धर ने ‘हमज़ा’ के किरदार को सिर्फ हीरो नहीं, बल्कि एक मजबूत कैरेक्टर के रूप में पेश किया, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया।

रणवीर की जबरदस्त वापसी

रणवीर ने अब ‘धुरंधर 2’ के साथ उन्होंने जोरदार वापसी की है। फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए बाहुबली 2: द कन्क्लूजन का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। मृणाल ने अंत में कहा कि रणवीर बेहद मेहनती हैं और वह दुआ करती हैं कि उनकी हर फिल्म “सुपर ब्लॉकबस्टर” साबित हो।