सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजू की जिंदगी में एक नई शुरुआत हो गई है। फैजू ने तान्या के साथ निकाह कर लिया है। मदीना सिटी में निकाह करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी बेगम तान्या के साथ नजर आ रहे हैं। फैजू का असली नाम मोहम्मद मुदस्सिर है और उनकी पत्नी का नाम वायरल कार्ड में निखत फातिमा उर्फ तान्या लिखा हुआ सामने आया था।
अपने निकाह की खूबसूरत फोटोज को शेयर करते हुए फैजू ने पोस्ट में लिखा- ‘और हमने तुम्हें जोड़ों में पैदा किया। | कुरान 78:8, अल्हम्दुलिल्लाह! एक खूबसूरत सपना आज हकीकत बन गया। मदीना की पाक और खूबसूरत जमीन पर अपने पूरे परिवार की मौजूदगी में निकाह करना मेरे लिए अल्लाह की बहुत बड़ी नेमत है। इस खुशी को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। हमारी जिंदगी के इस नए सफर के लिए हमें अपनी दुआओं में जरूर याद रखें। अल्लाह हमारी शादी को हमेशा प्यार, खुशियों और बरकत से भर दे। आमीन।’
युविका चौधरी ने दिखाया था शादी का कार्ड
कुछ समय पहले फैजू की शादी का एक वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद युविका चौधरी ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी शादी को लेकर दावा किया गया था। उसी कार्ड में फैजू के साथ तान्या उर्फ निखत फातिमा का नाम लिखा हुआ था। वहीं से उनके नाम की जानकारी सामने आई थी।
कौन है फैजू की पत्नी तान्या
फैजू की पत्नी के बारे में इंटरनेट पर कोई खास जानकारी मौजूद नहीं है। फैजू ने ‘द 50’ शो में युविका चौधरी के साथ अपनी जल्द ही शादी करने की बात का जिक्र किया था। ये शादी उनके परिवार की मर्जी के साथ हुई है। उनके नाम के अलावा जानकारी नहीं दी गई है।
अच्छी बात ये है कि उन्होंने अपनी पत्नी का चेहरा दुनिया से छिपाया नहीं है। तमाम शादी की तस्वीरों मे कपल काफी प्यारा लग रहा है। निकाह के दौरान भी परिवार के अलावा कुछ खास लोगों के शामिल होने की ही उम्मीद बताई जा रही है। फैजू जल्द ही मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।
