टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी साल उन्होंने यह ऐलान किया कि वह अपने पति सूरज नांबियार से अलग हो रही हैं और दोनों ने अपनी चार साल की शादी को खत्म कर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुईं।
कई लोगों ने इसके लिए अभिनेत्री और मौनी की बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी को दोषी ठहराया, तो किसी ने मौनी की सेक्सुेलिटी पर सवाल उठाए। सिर्फ इतना ही नहीं, कुछ ने तो उनका नाम सीधा दिशा के साथ ही जोड़ दिया। अब मौनी रॉय ने आखिरकार इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
सेक्सुेलिटी पर क्या बोलीं मौनी रॉय
हाल ही में अभिनेत्री यूट्यूबर मोनिका शर्मा के चैनल पर नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की। इस दौरान एक्ट्रेस से रैपिड फायर राउंड में सवाल किया गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बड़ी अफवाह क्या सुनी है। इस पर अभिनेत्री ने बिना कुछ सोचे समझे फटाक से कह दिया कि मैंने सुना है कि ओह मैं गे हूं।
इसके अलावा मौनी ने इस मौके पर यह भी खुलासा किया कि कैसे सूरज से अलग होने के बाद उनके दोस्तों ने ही उन्हें संभाला और स्पेशली गर्लगैंग ने। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मेरे पास हमेशा मेरे दोस्तों और परिवार का साथ रहा है। वे लोग मेरे लिए रॉक की तरह खड़े रहते हैं।
मुझे सपोर्ट करने के लिए मेरे पास हमेशा अच्छी गर्ल गैंग रही है। मेरी गर्लफ्रेंड्स मेरे अच्छे और बुरे समय में खड़ी रही। आपकी जिंदगी में ऐसी महिलाएं होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, जो हमेशा आपका हौंसला बढ़ाए। मेरी गर्लफ्रेंड्स सबसे बेस्ट हैं।”
मौनी ने गोवा में की थी शादी
बता दें कि मौनी रॉय ने बिजनेसमैन सूरज नांबियार से 27 जनवरी, 2022 को गोवा में धूमधाम से शादी की थी। दोनों की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती थी, लेकिन अचानक ही मौनी और सूरज ने एक-दूसरे के अनफॉलो कर दिया। सोशल मीडिया पर कपल का ये कदम देख हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद ही सूरज और मौनी ने अलग होने का ऐलान किया।
