मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी को लेकर इन दिनों काफी विवाद देखने को मिल रहा है। मोनालिसा ने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर केरल में फरमान से शादी की है। जिसके बाद उन्हें फिल्म में मौका देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस शादी को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए शिकायत दर्ज कराई। वहीं, मोनालिसा ने पलटवार करते हुए सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की।
इस पूरे मामले में अब मोनालिसा के को-एक्टर मुकेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन आरोपों को गलत बताते हुए सनोज मिश्रा का बचाव किया है। मुकेश और मोनालिसा फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में साथ काम कर चुके हैं, जो फिलहाल विवादों के चलते रिलीज नहीं हो पाई है।
एक यूट्यूब इंटरव्यू में मुकेश ने कहा कि अगर मोनालिसा के साथ सेट पर कुछ गलत हो रहा होता, तो उनके व्यवहार में इसका असर जरूर दिखता। उनके मुताबिक, पूरी टीम साथ में पार्टी करती थी, रील्स बनाती थी और माहौल काफी सामान्य और खुशमिजाज रहता था, जिसमें सनोज मिश्रा भी शामिल होते थे।
यह भी पढ़ें: सनोज मिश्रा को मोनालिसा ने कहा था ‘पिता समान’, अब लगाया शोषण का आरोप, सोशल मीडिया पर बहस
मुकेश ने यह भी सवाल उठाया कि अगर कोई महिला वास्तव में परेशान या उत्पीड़न का शिकार हो, तो क्या वह इतने खुलकर और बेफिक्र अंदाज में रह सकती है। उनका कहना है कि मोनालिसा ने टीम के साथ डांस किया, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए और हर गतिविधि में सक्रिय नजर आईं।
यह भी पढ़ें: ‘सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है’, दीपिका कक्कड़ की ननद सबा ने बंद किया अपना रेस्टोरेंट, बोलीं- हमें नुकसान होगा
इसके अलावा, मुकेश ने मोनालिसा की शादी को लेकर भी संदेह जताया। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी किसी पर भरोसा कर लेना सवाल खड़े करता है, खासकर तब जब सामने वाले शख्स की पहचान को लेकर भी बातें सामने आ रही हों। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि सच सामने आना जरूरी है।
