महाकुंभ 2025 से मशहूर हुई मोनालिसा ने हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की। अब मोनालिसा ने पब्लिक के सामने आकर फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मोनालिसा ने हाल ही में कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उन्होंने सनोज मिश्रा पर गलत तरह से छूने के आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री का आरोप है कि फिल्म के दौरान सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ।

मोनालिसा ने अपने परिवार पर भी आरोप लगाए और कहा कि उनसे जब मैंने सनोज मिश्रा के बारे में बताया तो उन्होंने भी मेरा साथ नहीं दिया।

मोनालिसा ने कहा,

”सनोज मिश्रा कोई अच्छा इंसान नहीं है, मुझे दस बार ऐसे-ऐसे टच किया…
वहां मैंने अपनी फैमिली वालों को बोला कि सनोज मिश्रा ने टच किया। मेरी फैमिली ने वहां मेरा साथ नहीं दिया।
मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है क्या नहीं?
मेरे साथ अन्याय हुआ है मुझे सिर्फ और सिर्फ इंसाफ चाहिए।
सनोज मिश्रा ने मुझे दो बार टच किया और मैंने अपनी पूरी फैमिली को बोला।
लेकिन परिवार ने कहा कि ये तुम्हारी पहली मूवी है।”

यहां देखें वीडियो:

मोनालिसा ने कहा कि उस वक्त वो असहज महसूस करती थीं मगर काम की वजह से चुप थीं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पति फरमान का सपोर्ट है इसलिए लगा कि सच्चाई सामने लानी चाहिए।

सनोज मिश्रा ने अभी तक इन आरोपों पर अपना पक्ष नहीं रखा है। वहीं इस मामले में अभी तक कोई कानूनी प्रक्रिया सामने नहीं आई है।