Mona Singh Wedding Photos: ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से दर्शकों का दिल जीतने वालीं मोना सिंह ने शादी कर ली है। लाल रंग के जोड़े में मोना की ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मोना ने मुंबई के एक इंवेस्टमेंट बेंकर से शुक्रवार को ब्याह रचाया। मोना की इस प्राइवेट सेरमनी में उनके क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स ही शामिल हुए। टीवी जगत से भी उनके कम ही दोस्त उनकी शादी में शामिल हुए।
इनमें गौरव गेरा, राजेश खेरा, आशीष कपूर और रक्षन्धा खान उनकी वेडिंग सेरमनी में नजर आए। मोना की मेहंदी और हल्दी के अलावा शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोना ने अपनी शादी में टमाटरी लाल रंग का लहंगा पहना था। वहीं उनके दूल्हे ने शेरवानी और टर्बन पहना था।मोना की हल्दी, मेहंदी और संगीत की तस्वीरें भी बेहद खूबसूरत हैं। इन तस्वीरों में मोना फूलकुमारी बनी दिख रही हैं।
मोना के दोस्तों ने ही अपने इंस्टा अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर कीं। मोना सिंह और इनवेस्टमेंट बैंकर बॉयफ्रेंड श्याम लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। देखें तस्वीरें:-
मोना के क्लोज फ्रेंड Richa Micckie ने इस तस्वीर को अपने इंस्टा से शेयर किया है।
ये तस्वीर भी Richa Micckie ने अपने इंस्टास्टोरी से शेयर की। इसमें मोना के हाथ में मेहंदी लगाई जा रही है।
मोनाकी इस तस्वीर को गौरव गेरा ने अपने इंस्टा से शेयर किया है।
मोना सिंह अपनी मेहंदी पर एंजॉय करते हुए।
मोना सिंह माथे पर फूलों वाला टीका लगाए खुशी से नाचती दिख रही हैं।
गौरव गेरा के साथ मोना सिंह। इन दोनों ने सोनी के शो जस्सी जैसी कोई नहीं में जस्सी और नंदू का किरदार निभाया था।
दोस्तों को साथ मोना
दोस्तों के साथ ग्रुप सेल्फी मे मोना।