हिंदी सिनेमा में मशहूर प्रेम कहानियों की सूची में एक नाम श्रीदेवी और मिथुन का भी है। साल 1984 में आई फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ के सेट पर ये खबरें उड़ी थीं कि दोनों के बीच नजदीकियां आने के बाद और दोनों में प्यार हो गया। कहा जाता है कि 1985 में दोनों ने बिना किसी को बताए गुपचुप शादी भी कर ली थी, जबकि एक्टर उस समय पहले से शादीशुदा थे। हालांकि इन खबरों पर कभी कोई पुष्ठि नहीं की गई। अब हाल ही में एक सीनियर पत्रकार ने उनके रिश्ते से जुड़ी कुछ बातों पर रोशनी डाली है।

यह भी पढ़ें- उदय शेट्टी और मजनू भाई क्यों नहीं हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ में? पहली बार अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

हिंदी रश के दिए एक इंटरव्यू में सीनियर पत्रकार ज्योति वेंकेटेश से पूछा गया कि क्या मिथुन और श्रीदेवी के बीच सच में ऐसा कुछ था जो कहा जाता है। इस पर जवाब देते हुए पत्रकार का कहना था कि ‘आप करीबी रिश्ते के बारे में पूछ रहे हैं, वो दोनों एक दूसरे के साथ शादीशुदा कपल की तरह करीब 3 महीने तक साथ रहे थे। मिथुन अपनी आउटडोर शूट के लिए श्रीदेवी को साथ में लेकर गए थे।’

‘हालांकि वो कभी भी सेट पर नहीं आती थीं लेकिन वो कमरे में ही थी और ये सबको पता था। मिथुन से जब मैं उस समय मिला तो मैंने उनके साथ मजाक करते हुए पूछा भी कि अब तो आप तमिल सीख गए होंगे। ये मैंने उनसे तमिल में ही पूछा तो वो चुप हो गए। उन्होंने मुझे तमिल में बात करने के लिए मना कर दिया।’ ज्योति वेंकेटेश ने कहा

यह भी पढ़ें- ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड पर 50 मिलियन व्यूज पार, समय रैना ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला

इसके बाद उनसे पूछा गया कि फिर वो रिश्ता चला क्यों नहीं तो पत्रकार ने जवाब दिया कि ‘एक ही वजह थी कंपैटिबिलिटी । उस समय श्रीदेवी एक बड़ी एक्ट्रेस थी और मिथुन उनके मुकाबले एक लो रैंक एक्टर थे। वो द श्रीदेवी थी और मिथुन सिर्फ एक एक्टर थे।’

अपनी बात पूरी करते हुए उन्होंने कहा, ‘साथ ही मिथुन के उस समय कई अफेयर्स की खबरें आती थीं तो उन पर भरोसा करना काफी मु्श्किल था। जब मिथुन ने योगिता बाली से शादी की तो सभी को लगा था कि ये शादी ज्यादा नहीं चलेगी लेकिन देखो उनका रिश्ता आज तक कायम है। उनके तीन बेटे है और गोद ली हुई बेटी है।’

बता दें कि मिथुन या श्रीदेवी, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को नहीं कबूला। मिथुन इस बारे में बात करने से हमेशा बचते दिखाई दिए है। उनके ऐसे कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल भी रहे हैं।

साल 1979 में मिथुन ने योगिता बाली से शादी कर ली थी। योगिता बाली किशोर कुमार की दूसरी पत्नी थीं और उनसे तलाक के बाद मिथुन से योगिता की शादी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती अपनी को-एक्ट्रेस श्रीदेवी पर इस कदर फिदा हो गए थे कि उन्होंने शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद भी श्रीदेवी से चोरी-छुपे शादी कर ली थी।

मिथुन से रिश्ता टूटने के बाद श्रीदेवी ने 1996 में फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर ली थी। इसके बाद वह दो बेटियों जाह्नवी और खुशी की मां बनीं।