Mirzapur The Movie Teaser: ‘मिर्जापुर’ के तीन सफल सीजन के बाद अब यह क्राइम-थ्रिलर यूनिवर्स बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने 25 जून को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें कालीन भैया, गुड्डू पंडित के साथ कई सारे सरप्राइज मिले हैं।
जो लोग मुन्ना भैया को वेब सीरीज के पिछले सीजन में मिस कर रहे थे, उन्हें बता दें कि फिल्म में मुन्ना भैया एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं।
टीजर में पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया की दबंग हुकूमत देखने को मिलती है। वहीं, दिव्येंदु शर्मा का मुन्ना भैया, जिसकी वेब सीरीज में मौत हो चुकी थी, इस बार फिर वापसी करता दिखाई दे रहा है। अली फजल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ कई पुराने किरदार भी कहानी में नजर आएंगे।
सबसे बड़ा सरप्राइज रवि किशन हैं, जो फिल्म में एक खतरनाक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। टीजर में उनकी झलक ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इसके अलावा ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार भी फिल्म का हिस्सा बने हैं और वह बाबलू के किरदार में नजर आएंगे।
नए किरदारों से लगेगा मनोरंजन का तड़का
इसके साथ ही टीजर में रवि किशन का भी भौकाल देखने को मिल रहा है। उनका इस फिल्म के साथ जुड़ना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। इसके अलावा ‘पंचायत’ के सचिव जी यानी जीतेंद्र कुमार भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ में अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।
हालांकि टीजर में फिल्म की कहानी का ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन गोलीबारी, गैंगवार, खून-खराबा और सत्ता की लड़ाई ने साफ कर दिया है कि ‘मिर्जापुर’ का वही पुराना भौकाल इस बार भी बरकरार रहने वाला है।
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, रवि किशन, जितेंद्र कुमार और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
