थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदू शर्मा की कहानी का मजा अब ओटीटी पर दर्शक ले पाएंगे। 30 अक्टूबर को फिल्म का ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ग्लोबल प्रीमियर हुआ। भारत समेत 240 देशों में फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ स्ट्रीम हो रही है।
खास बात ये है कि फिल्म के जो सीन थिएटर रिलीज के दौरान कट कर दिए गए थे। उन्हें ओटीटी पर दर्शक देख पाएंगे। दुनियाभर में फिल्म का एक्सक्लूसिव वर्जन ओटीटी पर देखने मिलेगा। इसे फिल्म का एक्सटेंडेड कट बताया जा रहा है। इस वर्जन के जरिए फैंस को मिर्जापुर द मूवी की दुनिया की कुछ और अनदेखी बातें देखने मिलेंगी।
प्राइम वीडियो पर रिलीज
प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने इसका फिल्म वर्जन रिलीज किया था। थिएटर्स में भी कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू भैया की कहानी को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। फिल्म में कुछ नए किरदार भी जोड़े गए थे।
यह भी पढ़ें- OTT Release This Week: ‘अक्का’ से ‘ऑब्सेशन’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर देखिए ये शानदार फिल्में और सीरीज
रवि किशन ने किया था फिल्म में कमाल
पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदू, अली फजल के अलावा फिल्म में रवि किशन भी एक दमदार विलेन के रोल में नजर आए थे। जिसका नाम बब्बन यादव था। उनके अलावा नए किरदार के रूप में जितेंद्र भी दिखाई दिए थे, जिन्होंने गुड्डू के भाई का रोल प्ले किया था।
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मिर्जापुर द मूवी’ में सीरीज के आगे की कहानी को नहीं बल्कि पहले सीजन के बीच की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 233.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 275.83 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। विदेशों में फिल्म ने करीब 61 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
