प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के 3 सीजन अब तक रिलीज हो चुके हैं लेकिन ओटीटी के बाद अब मिर्जापुर की जंग बड़ें पर्दे पर दिखने के लिए तैयार है। करीब-करीब पहले सीजन के मुख्य और सबसे पसंदीदा कलाकार इस बार फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ में दिखाई देंगे।
कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डु भैया की जंग पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है और इस बार फिल्म में रवि किशन भी भौकाल मचाते दिखाई देंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पॉपुलर सीरीज को फिल्म बनाने वाले इन कलाकारों ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली है।
यह भी पढ़ें- ‘मुझे मारना गलती थी, मैं अमर हूं’, Mirzapur में मुन्ना भैया की मौत पर दिव्येंदु का बयान
किसकी कितनी फीस
फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ के सभी एक्टर्स ने मोटी रकम वसूली है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, रसिका दुग्गल, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी और अन्य कई शानदार एक्टर्स शामिल हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के बीच इसके लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इन सभी कलाकारों की फीस की बात करते हैं…
मिर्जापुर द मूवी में पंकज त्रिपाठी की फीस
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ में कालीन भैया का किरदार निभा रहे पंकज त्रिपाठी ने फिल्म के लिए सबसे मोटी रकम ली है। एनडीटीवी के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी ने कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये फीस ली है, कमाल बात ये है कि अगर ये रिपोर्ट सच है तो वह मिर्जापुर द मूवी के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं।
मिर्जापुर द मूवी में अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की फीस
अली फजल और दिव्येदु शर्मा जो गुड्डू भैया और मुन्ना भैया के किरदार में दिखाई देंगे, फिल्म के लिए अली ने करीब 4 करोड़ रुपये की फीस ली है। जबकि दिव्येंदु ने 3 करोड़ रुपये फीस वसूली है।
सीरीज के दूसरे भाग में मुन्ना भैया के रोल को खत्म कर दिया गया था जिसके बाद फैंस ने उन्हें काफी मिस किया था, अब वह एक बार फिर मुन्ना भैया के गैगस्टर अवतार में नजर आएंगे।
जितेंद्र कुमार की फीस
‘पंचायत’ में सचिव जी के छवि से सभी को अपना फैन बनाने के बाद इस बार बबलू पंडित के किरदार में जितेंद्र कुमार नजर आएंगे। इस किरदार को सीरीज में विक्रांत मैसी ने प्ले किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म में 1.5 करोड़ रुपये फीस ली है।
मिर्जापुर द मूवी में श्वेता त्रिपाठी की फीस
गजगामिनी यानी कि गौलू गुप्ता के रोल में एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी एक बार फिर उसी अंदाज में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए 95 लाख रुपये की फीस ली है।
रवि किशन ने मिर्जापुर द मूवी के लिए फीस
फिल्म में जितेंद्र कुमार के अलावा रवि किशन की भी एंट्री हुई है। रवि किशन का किरदार फिल्म में नया शामिल किया गया है। उनकी जंग सीधा कालीन भैया के साथ मिर्जापुर की गद्दी के लिए देखने मिलेगी। फिल्म ने उन्होंने बब्बन यादव का रोल प्ले किया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने फिल्म के लिए 2-2.5 करोड़ रुपये फीस ली है।
मिर्जापुर द मूवी कब होगी रिलीज
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है जबकि फिल्म की कहानी का लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर के साथ फिल्म का निर्माण किया गया है और फिल्म 4 सितंबर को 2026 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। अब तक सीरीज के जरिए दर्शकों ने मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई को देखा है, लेकिन इस बार यही जंग बड़े पर्दे पर कहीं ज्यादा बड़े स्तर पर देखने को मिलेगी।
