Met Gala 2026: हर साल लाखों लोगों को दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट मेट गाला का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है और इस साल यह इवेंट 5 मई, मंगलवार को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुआ। इस इवेंट में ईशा अंबानी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस ग्रैंड इवेंट में ईशा ने गोल्डन साड़ी पहन रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा। उनका ये लुक खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद खास भी था।

सोने के धागों से बनी ईशा की साड़ी

मेट गाला 2026 के रेड कारपेट पर ईशा अंबानी ने सॉफ्ट गोल्ड और हल्के अर्थी की साड़ी पहनी, जिसे मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता ने तैयार किया था। इसमें ट्रेडिशनल भारतीय कढ़ाई, हैंड-पेंटेड डिटेल्स और सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं, ईशा ने इस साड़ी के साथ मां नीता अंबानी की जूलरी पहनी, जिसने उनके पूरे अंदाज में एक रॉयल टच जोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: मेट गाला 2026: फैशन, कला और विवादों का सबसे बड़ा ग्लोबल इवेंट, जानें कब और कहां होगा आयोजित

साड़ी पर बने पिछवाई पेंटिंग से इंस्पायर्ड डिजाइन

ईशा अंबानी की साड़ी पर पिछवाई पेंटिंग से इंस्पायर्ड खूबसूरत डिजाइन बनाए गए, जिन्हें हाथ से पेंट करके उनपर कढ़ाई की गई। ईशा ने साड़ी के साथ उसके ऊपर गोल्डन कलर का केप लिया हुआ था, जो उनके लुक में मॉडर्न अंदाज जोड़ रहा था। यहां तक कि सिर्फ साड़ी ही नहीं, बल्कि ईशा का ब्लाउज भी बेहद खास था। उनके ब्लाउज को हीरे-पन्ने से जड़े स्ट्रैपी के साथ तैयार किया गया।

150 घंटों में बनकर तैयार हुआ ईशा का गजरा

अपने लुक को पूरा करने के लिए ईशा ने अपने बालों को हाफ-टाइअप किया। इसमें उन्होंने गजरा लगाया। हालांकि, ये असली फूलों का गजरा नहीं था। ईशा ने मोगरे के गजरे को नए स्टाइलिश अंदाज में पहना, जिसे जैस्मिन से इंस्पायर्ड एक खास हेयर एक्सेसरी डिजाइन के रूप में तैयार किया गया है। इस गजरे को ब्रुकलिन बेस्ड आर्टिस्ट सौरभ गुप्ता ने करीब 150 घंटों में तैयार किया, जिसमें पेपर, कॉपर और ब्रास जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया। मेट गाला की थीम को ध्यान में रखते हुए ईशा ने हाथ में सुबोध गुप्ता की बनाई आम की मूर्ति रखी।

यह भी पढ़ें: ‘किंग’ के सेट पर प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का ख्याल रखते हुए नजर आए शाहरुख खान, वायरल वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल