Met Gala 2026: फैशन के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर ‘फैशन इज आर्ट’ थीम के तहत दुनियाभर की कई मशहूर हस्तियों ने अलग-अलग और यूनिक आउटफिट पहन कर जलवा बिखेरा।

अब सोशल मीडिया पर एथलीट एलीन गु (Eileen Gu) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी ड्रेस से बबल निकलते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग उसे देख कर कन्फ्यूज हो गए हैं कि आखिर उनकी ड्रेस से बुलबुले कैसे निकल रहे हैं। अब इस बात का खुलासा खुद Eileen Gu ने कर दिया है कि आखिर ये कैसे हुआ। चलिए आपको बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Met Gala 2026: शुद्ध सोने के धागों से बनी साड़ी पहन ईशा अंबानी ने मेट गाला में बिखेरा जलवा, हीरे-पन्ने से जड़ा था ब्लाउज

कैसे तैयार हुई Eileen Gu की वायरल बबल ड्रेस

Eileen Gu एक चीनी-अमेरिकी फ्रीस्टाइल स्कीयर, फैशन मॉडल और ओलंपियन हैं। उन्होंने इस साल मेट गाला के रेड कार्पेट पर अनोखा बबल ड्रेस पहना, उसमें से निकल कर  बुलबुले हवा में उड़ते नजर आए।

जब इस बार में मॉडल से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि इस आउटफिट को बनाने में लगभग 15 हजार कांच के बुलबुलों का इस्तेमाल किया गया और यह 2550 घंटों में बनकर तैयार हुई।

इन कांच के बुलबुलों को यूवी लाइट की सहायता से एक-एक करके ड्रेस पर जोड़ा गया। ड्रेस के अंदर माइक्रोप्रोसेसर लगाए गए थे। ये प्रोसेसर एक डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से गैस के दबाव और बुलबुलों के निकलने के प्रोसेस को सटीक रूप से कंट्रोल कर रहे थे।

टेक्नोलॉजी की मदद से इस ड्रेस से असली बुलबुले भी लगातार निकलते रहे। बता दें कि Eileen Gu ने जो ‘एयरो’ ड्रेस पहनी थी, उसे फेमस डिजाइनर आइरिस वैन हर्पेन और कलाकार a.a.murakami की मदद से तैयार किया गया था। अब उनका यह लुक देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मॉडल की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा खूबसूरत, तो किसी ने उन्हें स्टनिंग बताया।

भारतीयों ने भी बिखेरा था जलवा

बता दें कि 5 मई को मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर कई भारतीय मशहूर हस्तियों ने भी अपने स्टनिंग आउटफिट से लोगों का दिल जीत लिया। करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, ईशा अंबानी, अनन्या बिरला, नताशा पूनावाला और सुधा रेड्डी नजर आईं।

यह भी पढ़ें: मेट गाला 2026 में छाये भारतीय: अनन्या बिड़ला के मेटैलिक मास्क से मनीष मल्होत्रा के मुंबई ट्रिब्यूट आउटफिट ने खींचा ध्यान