scorecardresearch

Jonathan Majors Arrested: मार्वल स्टार जोनाथन मेजर्स गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Jonathan Majors Arrested: अमेरिकन एक्टर जोनाथन मेजर्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर पर उनकी गर्लफ्रेंड ने मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया है।

Jonathan Majors, hollywood
हॉलीवुड एक्टर जोनाथन मेजर्स (image: social media)

अमेरिकन एक्टर जोनाथन मेजर्स (Jonathan Majors) को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मार्वल स्टार विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। एक्टर को बीते दिन पुलिस ने गला घोंटने, मारपीट और उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर पर उनकी गर्लफ्रेंड ने ये गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले बहुत हैरान व परेशान हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 911 कॉल पर अलर्ट आने के बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक्टर की गर्लफ्रेंड के सिर, गर्दन, पीठ पर चोट के निशान हैं। इसके अलावा भी उन्हें कई जगहों पर चोट आई है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

जोनाथन मेजर्स को गर्लफ्रेंड ने करवाया गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने कथित तौर पर अपनी 30 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की और गला घोंटने की कोशिश की। 25 मार्च की सुबह पुलिस को 911 पर कॉल आया, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और तुरंत एक्शन लिया। इसके बाद जोनाथन मेजर्स को चेल्सी में वेस्ट 22वीं स्ट्रीट और 8वीं एवेन्यू के पास शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं पीड़ित महिला को पुलिस ने एरिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

पीड़िता को आई गंभीर चोटें

‘टीएमजेड’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि ब्रुकलिन में एक बार से जब दोनों साथ में घर वापस लौट रहे थे तो टैक्सी में उनकी बहस हो गई। इसी बहस में मारपीट हो गई। और महिला के सिर और पीठ के अलावा कान के पीछे और चेहरे पर चोटें आई हैं। वहीं न्यू यॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया कि उसके साथ मारपीट की गई थी।

अधिकारियों ने बिना किसी घटना के 33 वर्षीय जोनाथन मेजर्स को हिरासत में ले लिया। वहीं अन्य सूत्रों के मुताबिक जोनाथन मेजर्स की गर्लफ्रेंड ने एक्टर को किसी और महिला को मैसेज करते हुए देख लिया था। जिसके बाद दोनों में बहस हुई। वहीं जोनाथन मेजर्सने अपनी टीम के हवाले से कहा कि वह बिल्कुल निर्दोष हैं और कुछ भी गलत नहीं किया है।

पढें मनोरंजन (Entertainment News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 26-03-2023 at 14:37 IST
अपडेट