बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का चार्म किसी से छिपा नहीं है। सालों से उनकी फैन फॉलोइंग में सिर्फ इजाफा ही हुआ है। हाल ही में इस बात का एक उदाहरण साफ देखने मिला, जब एक इवेंट के दौरान उन्हें एक महिला फैन ने अपनी दिल की बातें कह डाली। शाहरुख खान को मैंगलोर में एक इवेंट में देखा गया, जहां उन्हें देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थें।
इसी बीच एक महिला फैन शाहरुख खान से कहती दिखी कि वो अपने पति से ज्यादा प्यार उनसे करती हैं। इस बात को सुनने के बाद शाहरुख का रिएक्शन कमाल का था।
यह भी पढ़ें- ‘150 इंजेक्शन और मां बनने का लंबा संघर्ष’, अनुष्का रंजन ने साझा की IVF जर्नी की दर्दभरी कहानी
मैंगलोर में हुआ ये इवेंट शाहरुख खान के लिए काफी यादगार बन गया। एक्टर के चाहने वाले यहां उनकी एक झलक के लिए काफी उत्सुक दिखाई दिए। एक महिला फैन ने जोर से चिल्ला कर शाहरुख खान से कहा कि ‘वो उनसे बहुत प्यार करती हैं।’ ये सुनते ही भीड़ में मौजूद लोग जोर से चिल्लाने लगे। शाहरुख को शुरू में समझ नहीं आया। महिला फैन ने ज्यादा जोर से चिल्ला कर कहा कि ‘मैं अपने पति से भी ज्यादा प्यार आपसे करती हूं।’
ये सुनते ही शाहरुख खान अपने मजाकिया अंदाज में उन्हें जवाब देते हुए कहते है कि ‘ये बात अकेले में बतानी चाहिए थी।’ एक्टर का ये जवाब सुनकर सब हंसने लगते है। इसके बात शाहरुख खान कहते है, ‘मैं जानता हूं, आपकी फीलिंग्स समझता हूं। मुझे यकीन है आपके पति भी समझते होंगे। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं। मुझे इतना प्यार करने के लिए मैं भी आपकी इज्जत करता हूं, आप लोगों से प्यार करता हूं।’
यह भी पढ़ें- ‘मैं बढ़ा चढ़ाकर नहीं कह रहा’, मुन्ना भैया का ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर बड़ा बयान, फिल्म और किरदारों पर क्या कह डाला
बाद में महिला फैन उनसे एक सवाल भी करते हुए कहती है कि हजारों लोग आज मैंगलोर में आपको देख रहे हैं, इस छोटे से शहर से आने वाले लोग क्या कभी आपकी तरह असाधारण सफलता हासिल कर सकते हैं। शाहरुख खान इस पर जवाब में कहते है कि ‘मैं भी एक छोटी जगह से आता हूं। मुझे आप लोगों के प्यार ने ही यहां तक लाया है। बस अपने सपनों पर काम करना कभी बंद मत करो।’
शाहरुख खान ने यहां मैंगलोर से जुड़ी यादों को भी साझा किया। अपनी बिना कपड़ो की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि ‘मैंगलोर में ये मेरे बचपन की एकलौती फोटो है। मेरे पास इस जगह की यही एक याद है मेरे पास।’
बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की तो, एक्टर जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे। ये फिल्म उनके लिए काफी खास मानी जा रही है क्योंकि इसके जरिए उनकी बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही है। इससे पहले वो फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आई थी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
