बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, उस समय बॉर्डर 2 भी थिएटर में लगी हुई थी। बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और हिट साबित हुई।
बॉर्डर 2 और ओ रोमियो के बाद मर्दानी 3 साल 2026 में अब तक रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
अगर आपसे ये फिल्म थिएटर में देखना मिस हो गया था तो चिंता की बात नहीं है, क्योंकि अब आप मर्दानी 3 को घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।
‘बादशाह’ के टटीरी गाने पर फूटा सोना महापात्रा का गुस्सा, कहा- हरियाणा का बेटा कहने से…
अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी मर्दानी 3 27 मार्च 2026 को Netflix पर रिलीज होगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आ रही है। फिल्म को 30 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज किया गया था।
करीब 27 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। भारत में फिल्म ने लगभग 60 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 75 करोड़ रुपये रहा। इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
फिल्म की कहानी एसएसपी शिवानी शिवाजी रॉय के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया है। कहानी में वह 93 लड़कियों के गायब होने के पीछे छिपे अंडरवर्ल्ड और माफिया गिरोह से टकराती हैं। शिवानी शिवाजी रॉय भीख मंगवाने वाले माफिया गैंग का पर्दाफाश करते हुए लड़कियों को बचाने की कोशिश करती हैं।
