बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस रानी मुखर्जी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बी टाउन की चुनिंदा एक्ट्रेस की लिस्ट में उनका नाम शामिल किया जाता है, जिनकी फिल्में केवल उनके किरदार की बदौलत लोगों को पसंद आती है। रानी की हिट फिल्मों का जिक्र होगा, तो मर्दानी फ्रैंचाइजी का नाम दिमाग में सबसे पहले आएगा। 30 जनवरी यानी शुक्रवार को फिल्म के तीसरे सीजन को सिनेमाघरों में उतारा गया है। इससे पहले मर्दानी और मर्दानी 2 को लोगों से भरपूर प्यार मिला है।
बॉर्डर 2 की मजबूत बॉक्स ऑफिस पकड़ के बीच बड़े पर्दे पर मर्दानी 3 ने एंट्री ली। सिनेमाघरों में अपना रन टाइम पूरा करने के बाद रानी मुखर्जी की फिल्म को ओटीटी पर उतारा जाएगा। ओटीटी लवर्स अक्सर नई रिलीज फिल्मों को घर बैठकर देखने का इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं कि मर्दानी 3 फिल्म को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
मर्दानी 3 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज मर्दानी 3 को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रितक्रियाएं मिली हैं। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि मूवी को पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग मिलती है। खैर, थिएटर्स पर अपना रन टाइम पूरा करने के बाद फिल्म को ओटीटी पर उतारा जाएगा, और इसके प्लेटफॉर्म पर भी बड़ा अपडेट सामन आ चुका है।
यह भी पढ़ें: ओशिवारा फायरिंग केस में कमाल आर खान को कोर्ट से मिली राहत, 25 हजार के मुचलके पर होंगे रिहा
रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस मूवी की सटीक ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। फिल्म में रानी एक बार फिर अपने हिट किरदार शिवानी शिवाजी रॉय में नजर आ रही हैं। पुलिस ऑफिसर के रोल में एक्ट्रेस को फिर से देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मर्दानी 3 फिल्म की जान रानी मुखर्जी हैं, और फिल्म को थिएटर में देखने के दौरान यह बात महसूस होती है। फिलहाल हर किसी को फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Valentine Day 2026: वैलेंटाइन वीक से पहले सिनेमाघरों में गूंजेगा इश्क, 3 रोमांटिक फिल्मों की एंट्री पक्की
