Mardaani 3 Movie Review and Release Updates: रानी मुखर्जी की फिल्म की ‘मर्दानी 3’ पर रिलीज हो गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। ये रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।
बेबाक और सख्त पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी मुखर्जी एक बार फिर वर्दी में लौट आई हैं। ‘मर्दानी 3’ छह साल के लंबे इंतज़ार के बाद रिलीज हुई है। अभिनेत्री एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं।
‘मर्दानी 3’ में एक बार फिर रानी मुखर्जी समाज की कड़वी सच्चाई को बेनकाब कर रही हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी का दमदार अभिनय और उनका निडर अंदाज़ लोगों को पसंद आ रहा है।
Mardaani 3 Movie Review and Release Live Updates: निर्देशन है शानदार
डायरेक्टर ‘अभिराज मिनावाला’ के निर्देशन की तारीफ हो रही है। दर्शकों का कहना है कि उन्होंने फिल्म का काफी रियल टच दिया है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
Mardaani 3 Movie Review and Release Live Updates: मर्दानी 3 का एक्शन है लाजवाब
फिल्म देखकर लौटे एक दर्शक ने मर्दानी 3 की तारीफ करते हुए लिखा है- एक्शन रॉ और ऑथेंटिक है। यह दिखावटी नहीं लग रहा है और ज़मीन से जुड़ा हुआ महसूस होता है, जिससे कहानी और असरदायक लग रही है।
Mardaani 3 Movie Review and Release Live Updates: पैसा वसूल है मर्दानी 3
मर्दानी 3 देखकर लौटे लोगों ने फिल्म को पैसा वसूल कहा है। लोग फिल्म की कहानी को अच्छा कह रहे हैं।
Mardaani 3 Movie Review and Release Live Updates: रानी मुखर्जी के काम ने जीता दिल
मर्दानी 3 का पहला रिव्यू आउट हो गया है, फिल्म में अभिनय के लिए रानी मुखर्जी की सराहना हो रही है।
