बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी दमदार एक्टिंग की बदौलत फैंस के दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी हिट फ्रैंचाइजी फिल्म मर्दानी के अपकमिंग पार्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मर्दानी 3 के जरिए रानी ने बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी कर ली है। इस मूवी के पिछले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुए थे। आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग के मामले में मर्दानी 3 का क्या हाल है और यह बॉर्डर 2 से इस मामले में कितनी पीछे है?

बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनी हुई है, और ऐसे में रानी मुखर्जी अपनी हिट फ्रैंचाइजी फिल्म के साथ पर्दे पर दस्तक दे रही हैं। 30 जनवरी यानी शुक्रवार को एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 रिलीज होगी। ऐसे में हर किसी की नजर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर है कि ये फिल्म कैसा प्रदर्शन कर पाएगी। बता दें कि मर्दानी 3 को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार अवतार में नजर आएंगी।

मर्दानी 3 ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की?

रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, मर्दानी 3 ने एक दिन में 2100 टिकट ही भारत के अंदर बेचे हैं, जिसके साथ फिल्म ने 1465 शोज के साथ करीब 5.6 लाख की कमाई कर ली है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म की बिक्री में रिलीज से पहले तेजी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Border 2 vs Mardaani 3: ‘बॉर्डर 2’ के बीच ‘मर्दानी 3’ की एंट्री, क्या सनी देओल को टक्कर दे पाएंगी रानी मुखर्जी?

साल 2019 में रिलीज हुई मर्दानी 2 के बारे में बात करें, तो इस फिल्म को 3.80 करोड़ की ही ओपनिंग मिली थी। लेकिन यह महज 30 करोड़ के बजट में बनी थी, और इसकी कमाई का आंकड़ा दुनियाभर में 40 करोड़ था। इस वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग 7वें दिन के लिए कितनी रही?

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर 2 ने रिलीज के सातवें दिन के लिए 3.95 करोड़ की टिकटें एडवांस बुकिंग में बेच दी हैं। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म की कमाई का आंकड़ा 7वें दिन के लिए करीब 12 करोड़ हो सकता है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि बॉर्डर 2 को क्या मर्दानी 3 से टक्कर मिल पाती है या नहीं?