भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में वापस आ गए हैं। होली 2026 के खास मौके पर उनका नया गाना ‘होलरिया’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस गाने की खासियत यह है कि इसमें रंगों के साथ-साथ राजनीति के तीखे बाण और हंसी-मजाक का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है।

गाने में राजनीतिक हस्तियों पर कटाक्ष

मनोज तिवारी ने इस गीत के जरिए देश के प्रमुख राजनेताओं को होली के रंग में लपेटा है:

पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी: गाने में जिक्र है कि ‘मोदी बाबा’ हाथ में पिचकारी लेकर सबको सराबोर कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी विरोधी रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं।
क्षेत्रीय राजनीति: गाने के बोलों में अखिलेश यादव, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव पर भी मजाकिया तंज कसे गए हैं। साथ ही बंगाल के ‘भगवा’ रंग में रंगने की बात कही गई है।
भोजपुरी सितारे: राजनीति ही नहीं, तिवारी ने अपनी बिरादरी के सितारों- पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल निरहुआ और रवि किशन को भी नहीं बख्शा है।

गाने के अंत में मनोज तिवारी ने शालीनता दिखाते हुए सभी से माफी भी मांगी है, यह कहते हुए कि “होली है”, इसलिए बुरा न मानें।

Holi 2026: ‘होली बाद आके’ – रंगों के त्यौहार से पहले वायरल हुआ खेसारी लाल यादव-रक्षा सिंह का भोजपुरी गाना

‘होलरिया’ गाने की मुख्य बातें

यह गाना यूट्यूब के म्यूजिक ट्रेंडिंग में जगह बना चुका है। गाने को गाया है मनोज तिवारी ने, उन्होंने ही गाने के बोल लिखे हैं और वो इस गाने में प्राची तेहलान के साथ नजर आ रहे हैं।

गाने का म्यूजिक भी मनोज तिवारी ने दिया है।

गाना 20 फरवरी 2026 को यूट्यूब चैनल Mridul Music पर रिलीज हुआ है और इस गाने को अब तक 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और लगातार बढ़ रहे हैं।

क्यों वायरल हो रहा है यह गाना?

भोजपुरी बेल्ट में होली के दौरान ‘जोगीरा’ गाने और व्यंग्य की पुरानी परंपरा रही है। मनोज तिवारी ने इसे राजनीति से जोड़कर पेश किया है। रौनक राउत के निर्देशन में बना यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Bhojpuri Holi Song: होली पर रंग में भिगोने आ गया पवन सिंह-महिमा का नया गाना ‘सतरंगी’, यूट्यूब पर हुआ ट्रेंड