बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान साल 2025 में वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ लेकर आए। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया, जिसमें लक्ष्य लालवानी, मोना सिंह, बॉबी देओल, राघव जुयाल और मनोज पाहवा समेत कई सितारे नजर आए थे। अब अभिनेता मनोज ने एक इंटरव्यू में इस सीरीज को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने ये सीरीज करने से मना कर दिया था। साथ ही इसकी वजह भी बताई है।

मनोज पाहवा ने कर दिया था मना

मैशेबल इंडिया के साथ हाल ही में बात करते हुए मनोज पाहवा से पूछा गया कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ करने के बाद भी तो एक सैलाब आया होगा, क्योंकि जेन-जी ने आपके मूव्स को काफी सराहा था। इसके बारे में अभिनेता ने कहा, “ऐसे काम जो कभी किए नहीं, उसने (आर्यन खान) करवा लिए।” फिर एक्टर से पूछा गया कि इस सीरीज के लिए ऑडिशन देना पड़ा था या फिर मीटिंग की आर्यन के साथ। इस पर अभिनेता ने कहा, “ऑडिशन कुछ नहीं हुआ था, उसने ऑडिशन लिए थे 50-100।

यह भी पढ़ें: ज़िंदगी बहुत क्रूर है’, अर्जुन कपूर के एक पोस्ट से पिघला ट्रोल्स का दिल, यूजर्स बोले- आज से ट्रोलिंग बंद

लेकिन फाइनली उसने मुझे तो बुलाकर ये कहा था कि आपसे करवाना है और मैंने उसको मना कर दिया था। मैंने कहा मुझे स्क्रिप्ट से दो, तो वहां से मेरे मैनेजर ने कहा कि वो कह रहे हैं कि हम स्क्रिप्ट तो किसी को नहीं देंगे। हम तो फिर दिल्ली वाले हैं, मैंने कहा भाई हम भी नहीं करेंगे। चाहे होगा ठीक है, अपने घर का होगा।”

इसके बाद उनसे पूछा गया कि अपने शाहरुख खान काम नहीं किया। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने शाहरुख के साथ कुछ फिल्में की थीं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। मनोज पाहवा ने आगे बताया, “हफ्ते भर बाद मेरे मैनेजर का कॉल आया कि चार स्क्रिप्ट आ गई है। आईं पढ़ी और मुझे स्क्रिप्ट अच्छी लगी। मैंने कहा स्क्रिप्ट में दम है। फिर मैं गया मिलने, तो उन्होंने कहा सर किसी को बताइएगा मत, हम किसी को स्क्रिप्ट नहीं दे रहे हैं।”

मनोज पाहवा ने आखिर में कहा, “सिर्फ आपको दी है, क्योंकि आपने ऐसा बोल दिया था कि मैं तो करूंगा ही नहीं। आखिरकार जब उन्होंने मुझे मना लिया, तो उन्होंने मुझसे ऐसी चीजें करवाईं जिन्हें आज भी दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।”

एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए मनोज ने आगे कहा, “कभी-कभी मैं आपत्ति करता था, लेकिन वह कहते थे कि अच्छा लगेगा सर। उन्होंने मुझे इतना गाली देने पर मजबूर किया कि मुझे असहज महसूस होने लगा। आर्यन ने मुझसे कहा कि सर, आपके मुंह से गाली अच्छी लगती है। एक अभिनेता के तौर पर मैं सिर्फ सुझाव दे सकता हूं। अंतिम फैसला हमेशा निर्देशक का होता है।”

शाहरुख खान संग शेयर किया किस्सा

अभिनेता ने कहा, “उनके शो बनाने के तरीके से मैं बहुत खुश हूं। यह शानदार रहा और बेहद लोकप्रिय हुआ। उन्होंने हमें पूरा भुगतान किया और हमारे साथ बहुत सम्मानपूर्वक व्यवहार किया।” फिर मनोज पाहवा ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अपना अनुभव भी शेयर किया, जो अक्सर अपने बेटे का समर्थन करने के लिए सेट पर आते थे। मनोज ने हंसते हुए याद किया, “शाहरुख सर भी जब आते थे सेट पर बहुत प्यार-बहुत प्यार। आ जाओ-आ जाओ मन्नत पर आ जाओ सब लोग दारू पियेंगे।”

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने ‘वाराणसी’ को हां करने के लिए एसएस राजामौली से की थी खास डिमांड, महेश बाबू को भी करनी पड़ी भारी मेहनत