गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने अभिजीत दीपके पर निशाना साधा है। उन्होंने 10 अक्टूबर को हो रहे प्रोटेस्ट के चलते अभिजीत पर युवाओं को भड़काने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने यूट्यूबर ध्रुव राठी की भी आलोचना की है।

गीतकार ने वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं से अपील की है कि वह अभिजीत की बातों पर पूरा तरह यकीन ना करें और समझें कि उनका नेतृत्व कौन कर रहा है।

मनोज मुंतशिर ने अपने इंस्टाग्राम पर 8 मिनट 42 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया था। जो आज जंतर मंतर पर होने वाले प्रोटेस्ट के बीच का काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने सीधा कहा कि यह वीडियो बनाने की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।

अभिजीत दीपके पर मनोज मुंतशिर के आरोप

मनोज ने कहा, ‘युवा इतने भोले हैं कि उन्हें अपने बीच छिपे लोगों की मंशा समझ नहीं आ रही।’ उन्होंने दावा किया कि अब तक उन्होंने अपने किसी वीडियो में किसी राजनेता का नाम नहीं लिया, लेकिन मौजूदा हालात में बिना नाम लिए बात करना संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ युवा अभिजीत दीपके के बहकावे में आकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ‘मैं कभी जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा’, मनोज मुंतशिर ने प्रदर्शनकारियों को कहा ‘देशद्रोही’, बोले- इस देश के युवाओं को…

मनोज मुंतशिर ने युवाओं से की अपील

मनोज मुंतशिर ने युवाओं से अपील की कि वे यह समझने की कोशिश करें कि उनका नेतृत्व कौन कर रहा है और उनके नेताओं की मंशा क्या है। उन्होंने सवाल उठाया कि युवाओं को सड़कों पर उतारने के पीछे देश की भलाई है या फिर कोई अपने राजनीतिक फायदे और सत्ता की लड़ाई के लिए उन्हें इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘ये तुम्हारे दम पर इस देश को अगला नेपाल बनाना चाहते हैं, पाकिस्तान बनाना चाहते हैं, बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। उनके जैसा बनना चाहते हो तुम? 

मनोज ने अभिजीत दीपके पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह अरविंद केजरीवाल की टीम से जुड़े हैं और अपने बॉस की हार के बाद उन्हें दोबारा सत्ता तक पहुंचाने के लिए युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को बताया फंडर्स

उन्होंने कहा, ‘इन लोगों ने वहां जाकर क्यों आंदोलन नहीं किया जहां पर कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की सरकार है। ये लोग अपने फंडर्स को नाराज नहीं करेंगे। झांरखंज, पंजाब के बच्चों के साथ भी तो गलत हुआ था। आवाज उठाना सही है बिल्कुल लेकिन इस सोचे समझे और अपनी पसंद के मुताबिक, मुद्दों और जगहों पर आंदोलन करना गलत है।’

ध्रुव राठी की आलोचना

ध्रुव राठी पर निशाना साधते हुए मनोज मुंतशिर ने उनकी आलोचना की। उन्होंने यूट्यूबर पर भारत की अच्छी बातों और गर्व के मौकों पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। मनोज ने कहा कि जब भी दुनिया भारत की तारीफ करती है, तब कुछ लोगों की सोशल मीडिया टाइमलाइन पर देश की उपलब्धियों को लेकर खुशी नजर नहीं आती।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 57 नहीं अब 45 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, सड़क मार्ग को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी

उन्होंने मंगलयान से लेकर ‘मच्छार’ का जिक्र करते हुए ध्रुव राठी की देशभक्ति पर सवाल उठाए। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि ध्रुव राठी भारत से नफरत करते हैं और उनकी फंडिंग सीमा पार से आती है। हालांकि, फंडिंग को लेकर मनोज मुंतशिर के इस दावे पर कोई पुष्टि नहीं आई।