72वें नेशनल फिल्म अवार्ड की घोषणा के बाद मलयालम फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ के एक्टर चंदू सलीमकुमार ने इन अवार्ड्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर एक्टर ने अपना गुस्सा जताते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि ये अवार्ड्स टैलेंट के बल पर नहीं बल्कि सरकार से नजदीकियां होने की वजह से फिल्मों को दिया गया।

उनका कहना ये भी है कि कई अच्छी फिल्मों को इग्नोर किया गया है जबकि काफी साधारण फिल्मों को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि जिन मलयालम फिल्मों को सम्मानित किया गया, उनको एक्टर ने बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें- National Film Awards 2026 Winners: कार्तिक आर्यन, यामी गौतम, रणदीप हुड्डा समेत इन सितारों ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट

‘मंजुम्मेल बॉयज’ मलयालम सिनेमा की काफी प्रशंसित सर्वाइवल फिल्म है, सोशल मीडिया से लेकर फिल्म क्रिटिक की तरफ से भी इस फिल्म की जमकर तारीफ देखी गई है लेकिन फिर भी नेशनल अवार्ड से ये फिल्म कही गायब सी दिखाई दी।

अब फिल्म के एक्टर चंदू सलीमकुमार ने नेशनल अवार्ड पर गुस्सा निकालते हुए एपने पोस्ट में लिखा- ‘जरा सोचिए, साल 2050 में कोई बच्चा भारतीय सिनेमा का इतिहास पढ़ रहा होगा। वह नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों की लिस्ट देखेगा और उन्हें देखकर अपनी राय बनाएगा। उसे यह नहीं पता होगा कि उस समय देश में किसकी सरकार थी या राजनीतिक माहौल कैसा था।’

एक्टर ने राजनीतिक तंज कसते हुए कहा- ‘अगर उसे लगे कि कुछ साधारण फिल्मों को अवॉर्ड मिले, जबकि बेहतर फिल्मों को नजरअंदाज कर दिया गया, तो वह जरूर सवाल करेगा कि ऐसा क्यों हुआ। और अगर जवाब यह होगा कि अवॉर्ड टैलेंट से ज्यादा सत्ता के करीब होने की वजह से मिले, तो इतिहास भी यही याद रखेगा।’

चंदू सलीमकुमार ने आगे लिखा- ‘नेशनल अवॉर्ड्स किसी भी सरकार के कार्यकाल से बड़े होते हैं। ये सम्मान सिर्फ बेहतरीन कला और प्रतिभा के लिए होने चाहिए, न कि राजनीतिक कारणों से। अगर लोगों का भरोसा इन अवॉर्ड्स पर कम हो गया, तो आने वाली पीढ़ियां इन्हें बेहतरीन फिल्मों का सम्मान नहीं, बल्कि ऐसे अवॉर्ड्स के रूप में याद रखेंगी जिन पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठे थे।’

बता दें कि नेशनल फिल्म अवार्ड 2026 में बेस्ट मलयालम फिल्म का अवार्ड ‘फेमिनिची फातिमा’ को दिया गया है। इसके अलावा, इसी साल दिग्गज अभिनेता ममूटी को उनकी शानदार फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड भी मिला है।

यह भी पढ़ें- ‘राम भगवान हैं या इंसान?’, ‘रामायण’ की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर के सवाल पर कुमार विश्वास ने दिया सटीक जवाब

फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ साल 2006 की एक सच्ची घटना पर आधारित थी जिसमें 11 दोस्तों का समूह तमिलनाडु के कोडाइकनाल में मौजूद एक खतरनाक गुना केव्स में घुमने जाते हैं और उनका एक दोस्त फिसलकर एक गहरे गढ्ढे में गिर जाता है, उसी को ढूंढने के बारे में ये कहानी थी। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी और सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़े कई क्लिप्स वायरल रहते है, जिस पर दर्शकों का अच्छा रिएक्शन देखने मिला है।