हाल ही में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि पिछले आठ सालों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कम मिला है और इसके पीछे इंडस्ट्री के परिवर्तन और कुछ फैसलों में सांप्रदायिक तत्व हो सकते हैं। इसे लेकर अब ममता कुलकर्णी का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि बॉलीवुड में उनका अनुभव बहुत अलग रहा है।

हालिया इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने एआर रमान के इस बयान के बारे में सवाल किया गया। जिसके जवाह में उन्होंने कहा कि जिस दौर की फिल्म इंडस्ट्री को उन्होंने करीब से देखा और जाना, वह कभी इस तरह के बंटवारे या भेदभाव से नहीं जानी जाती थी। एक्ट्रेस ने म्यूजिक इंडस्ट्री में आए बदलावों पर भी अपनी राय रखी और कहा कि हर क्रिएटिव फेज की अपनी एक समय-सीमा होती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में कई बेहद प्रतिभाशाली सिंगर्स को काम नहीं मिल पा रहा है। ममता ने एआर रहमान का ज़िक्र करते हुए कहा, “हर चीज़ का एक समय होता है। हो सकता है कि जिस तरह का संगीत आप करते हैं, वह अब उतना प्रासंगिक न रहा हो। आज कई बेहतरीन सिंगर्स घर बैठे हैं, लेकिन उनके पास काम नहीं है।”

आमिर, सलमान संग दोस्ती का किया जिक्र

ममता ने आमिर खान के साथ फिल्म ‘बाज़ी’ में काम किया था। उन्होंने बताया कि उस समय फिल्म सेट का माहौल आज के मुकाबले कहीं ज्यादा सहज और पारिवारिक हुआ करता था। ममता के मुताबिक, तब वैनिटी वैन जैसी सुविधाएं नहीं होती थीं, इसलिए कलाकार एक-दूसरे के घरों पर ही कपड़े बदल लेते थे। उन्होंने बताया कि ‘बाज़ी’ की शूटिंग के दौरान आमिर खान अक्सर सीधे उनके घर आ जाते थे, उनके बेडरूम में कपड़े बदलते थे और शूटिंग खत्म होने के बाद किचन में जाकर चाय भी बना लिया करते थे। ममता का कहना है कि उस दौर में यह सब बिल्कुल सामान्य बात थी और किसी को इसमें अजीब नहीं लगता था।

यह भी पढ़ें: Border 2 Vs Mardaani 3: सनी देओल की फिल्म के आगे नहीं दिखा रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’का कमाल, ओपनिंग डे पर किया 3.80 करोड़ का बिजनेस

AR रहमान के हालिया बयान और 90 के दशक की तुलना करते हुए ममता ने कहा कि उन्होंने आमिर खान और शाहरुख खान जैसे कलाकारों के साथ काम किया, लेकिन कभी धर्म या किसी तरह के फर्क के बारे में नहीं सोचा गया। उन्होंने कहा, “हम बस कलाकार थे, इंसान थे। उस समय किसी तरह का भेदभाव नहीं था।”

यह भी पढ़ें: 1 घंटे 42 मिनट की इस फिल्म को देखकर कांप जाएगी रूह, OTT पर बना चुकी है टॉप लिस्ट में जगह

ममता ने यह भी बताया कि आमिर और शाहरुख के साथ विदेश दौरों के दौरान भी सभी कलाकार एक-दूसरे के घरों में मिलते-जुलते थे, कोई चाय बनाता था तो कोई खाना। आज के समय में ऐसा अपनापन कम होता जा रहा है, यह कहते हुए उन्होंने अफसोस जताया।