प्राइम वीडियोज पर 13 अगस्त 2026 से द ट्रेटर्स का सीजन 2 शुरू होने वाला है। शो में इस बार कई धमारेदार कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया है। जिनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी होने वाली है। शो का प्रोमो सामने आ चुका है, साथ ही शो के सभी कंटेस्टेंट्स भी रिवील हो चुके हैं।

प्रोमो के अलावा शो से जुड़ा एक क्लिप सामने आया जिसमें मल्लिका शेरावत ने बाकी खिलाड़ियों से बात करते हुए दावा किया कि हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को उन पर क्रश है।

यह भी पढ़ें- उम्र 68, जोश 28 वाला, सनी देओल का देसी फिटनेस फॉर्मूला, बोले- समोसे, देसी घी और परांठें नहीं छोड़ सकता

ये बात सुनकर वहां बैठे कई लोग हैरान हुए जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें अपनी बात पर यकीन दिलाने की कोशिश की। शो के एक क्लिप में कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, जो इस शो का हिस्सा भी हैं, मल्लिका शेरावत से पूछते हैं कि ‘क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या फिर आमतौर पर लोग ही उन पर क्रश करते हैं।’

इस पर मल्लिका मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि ‘मुझे किसी पर क्रश नही हुआ लेकिन हर किसी को उन पर क्रश होता है। टॉम क्रूज को आया हुआ है आजकल।’ उन्होंने दावा किया कि इन दिनों हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज भी उन पर फिदा हैं। मल्लिका ने अपनी बात पर यकीन दिलाते हुए आगे कहा कि वह झूठ नहीं बोल रही हैं और अगर उनका फोन उनके पास होता, तो वह टॉम क्रूज के वीडियोज दिखाकर अपनी बात साबित कर देतीं।

ये सुनकर अभिषेक मल्हान और कुल्लू कहते है कि ‘वो आपके कैसे वीडियोज भेजते हैं’ तो एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘जब हम पार्टी करते हैं साथ में उस समय के।’ वो कहती हैं कि ‘वो कोई गलत वीडियोज नहीं भेजते हैं।’ उनसे पूछा जाता है कि वो कैसा इंसान है तो मल्लिका बताती हैं कि वो शानदार हैं।

मल्लिका शेरावत का ये क्लिप इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स अपने रिएक्शन इस वीडियो पर साझा कर रहे हैं। उनकी बात को झूठ समझते हुए यूजर ने लिखा है कि मल्लिका शायद नींद में बात कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की बदली रिलीज डेट, यश की ‘टॉक्सिक’ से टला क्लैश, 4 दिसंबर को होगी रिलीज

टाइम्स के साथ बातचीत में मल्लिका ने बताया कि वो कोई भी रिएलिटी शो नहीं करना चाहती थी लेकिन द ट्रेटर्स के लिए उनकी मैनेजर ने उन्हें मनाया। उसने मुझे कहा कि पहला सीजन देखो और फिर बताना। मल्लिका कहती हैं कि जब मैंने पहला सीजन देखा तो मुझे बहुत पसंद आया।

बता दें कि ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन के हिट होने के बाद शो का नया सीजन 13 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियोज पर स्ट्रीम होगा।