Malaika Arora की फोटो देख भड़के अरबाज के फैन्स, एक्ट्रेस को कर रहे ट्रोल
Malaika Arora And Arjun Kapoor Trolled: मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखने के बाद अरबाज खान के फैन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Malaika Arora And Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते साल से रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कई मौकों पर एक साथ स्पॉट होने के वाबजूद दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर अपनी उम्र से कम लड़के संग डेटिंग करने के कारण ट्रोल भी किया जा रहा है। मलाइका की तस्वीर पर अरबाज खान के फैन्स कमेंट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के लिए अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। मलाइका ने कुछ दिन पहले अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में वह पिंक कलर का गॉउन पहने हुए नजर आ रही हैं। गाउन के साथ में मलाइका ने स्टोल भी लिया हुआ है। मलाइका की इस तस्वीर पर फैन्स अपना रिएक्शन जाहिर कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- मैं तुमसे नफरत करता हूं तुमने खान भाई को छोड़ दिया। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- मलाइका आपको ऐसे नहीं करना चाहिए, कुछ तो शर्म कर लो। वहीं कुछ यूजर्स ने मलाइका पक्ष में भी कमेंट किया है। एक यूजर लिखता है- आज भी आपने कई लोगों की नींद छीनी हुई है। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- अर्जुन कपूर लकी है।
View this post on Instagramबता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 2017 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा अरहान भी है। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका और अर्जुन को डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। कहा जाता है कि अर्जुन कपूर से नजदीकियों के कारण मलाइका ने अरबाज से रिश्ता तोड़ लिया था। इन दिनों बी-टाउन में चर्चा है कि मलाइका-अर्जुन इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Also ReadHindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सीमा से निकलेगी परेड, ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने दी लिखित मंजूरीजनसत्ता दिल्ली पुलिस ने रविवार को...
संपादकीय: दंड और सुशासनजनसत्ता दंड का विधान यों तो...
संपादकीय: अमल की चुनौतीजनसत्ता संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया को...
दुनिया मेरे आगे: हर चीज बिकती हैजनसत्ता मेरे घर के एक बुजुर्ग...
राजनीति: निजता की सुरक्षा को चुनौतीजनसत्ता भारत सरकार को भी यूरोपीय...