फिर से हॉस्पिटल पहुंचीं Malaika Arora, ट्रोल्स बता रहे प्रेग्नेंसी का चक्कर
Arjun Kapoor and Malaika Arora: बीते दिनों ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा मे रहे थे। बीते सप्ताह मलाइका ने मालदीव से अपनी तस्वीरों को शेयर किया था।

Arjun Kapoor : एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने लव अफेयर को लेकर लंबे वक्त से चर्चा में हैं। इस दौरान मलाइका को मुंबई के लीलावती अस्पताल में देखा गया है। कुछ दिन पहले भी मलाइका और अर्जुन को इसी अस्पताल में स्पॉट किया गया था। मलाइका के दूसरी बार उसी हॉस्पिटल में देखने के बाद फैंस के बीच कई तरह की बातें उठने लगी हैं। मलाइका की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हालांकि इस बार मलाइका के साथ अर्जुन कपूर नहीं नजर आए। बता दें हास्पिटल का बार-बार चक्कर लगाने से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैल गईं हैं कि मलाइका प्रेग्नेंट हैं। मलाइका के बार-बार अस्पताल जाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पिछले दिनों ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा मे रहे थे। कुछ सप्ताह पहले मलाइका और अर्जुन मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे थे। मलाइका यहीं से अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं, जिनपर ट्रोल्स टूट पड़ते थे। इन तस्वीरों के बाद कोरियोग्राफर फराह खान ने कमेंट कर पूछा था कि, ‘तुम्हारी तस्वीरें कौन खींच रहा है।’ फिर बाद में भी उसी जगह की अर्जुन कपूर की भी फोटो सोशल मीडिया पर नजर आईं थी जिसके बाद फराह खान ने लिखा था कि उनको जवाब मिल गया है।
मलाइका की अस्पताल वाली तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस के बीच ये बात फैल गई कि वह वाकई में प्रेग्नेट हैं जिसकी वजह से अर्जुन और मलाइका की शादी की अफवाहें फैलीं। अर्जुन अब आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ साथ संजय दत्त और कृति सेनन भी नजर आएंगे। मलाइका को आखिरी बार विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ के एक स्पेशल नंबर में देखा गया था।