मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार सोनी टीवी के डांस रिएलिटी शो में मलाइका के को-जज ने उनसे एक सवाल कर लिया। सवाल रिलेशनशिप के ऊपर था। दरअसल, इंडियाज बेस्ट डांसर के जज टेरेंस ने मलाइका से शो में पूछा कि क्या वह कभी किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में रही हैं? ऐसे में मलाइका ने अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए जवाब दिया।
असल में शो के एक एपिसोड में दो कंटेस्टेंट्स का परफॉर्मेंस टॉक्सिक रिलेशनशिप के ऊपर बेस्ड था। उनके इस एक्ट को देख कर मलाइका, टेरेंस और गीता कपूर काफी भावुक होते दिखाई दिए।
इस बीच टेरेंस ने मलाइका से जब ये सवाल किया तो एक्ट्रेस मलाइका ने परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद कहा- ‘मैं कभी भी इस चीज को बढ़ावा न दूंगी न देना चाहूंगी। मैं ऐसी सिचुएशन में कभी पड़ना नहीं चाहूंगी। क्योंकि मुझे लगता है कि मैं मेरी लाइफ के लिए जिम्मेदार हूं, जिम्मेदारी उठाने लायक हूं। मैं किसी को अपना कंट्रोल नहीं पकड़ा सकती। मुझे अपनी लाइफ की ओनरशिप खुद चाहिए, किसी के हाथ में नहीं।’
वहीं इस एक्ट को देख कर गीता कपूर भी हैरान रह गईं। उन्होंने एक्ट की तारीफ भी की साथ ही कहा- ‘ऐसा रिलेशनशिप मुझे कभी नहीं चाहिए, कितना भयानक है ये।’ बता दें, मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं। खबरें तो ये भी थीं कि जल्द ही मलाइका और अर्जुन शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
मलाइका और अरबाज ने अपनी 19 साल पुरानी शादी जब तोड़ी उसी के बाद से मलाइका का अर्जुन कपूर संग नाम जुड़ने लगा था। वहीं अरबाज खान का नाम भी जॉर्जिया एंड्रियानी से जुड़ा। मलाइका और अर्जुन को कई बार लंच-डिनर और वेकेशन्स पर साथ जाते देखा गया। वहीं अरबाज भी जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ कई बार बाहर आते जाते दिखे।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का रिश्ता टूटने के बाद एक्ट्रेस सबसे पहले अर्जुन कपूर के साथ एक फैशन शो में दिखाई दी थीं। हालांकि उस वक्त तक अर्जुन-मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधी हुई थी। उस वक्त इन दोनों के रिश्ते को लेकर ढेरों कहानियां सामने आई थीं। तब कहा तो ये भी जा रहा था कि अरबाज से अलग होने के बाद अब मलाइका अर्जुन से शादी करने जा रही हैं।