बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा प्रोजेक्ट्स के अलावा, पर्सन लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अब एक्ट्रेस का नाम एक बार फिर से जुड़ने लगा है। मिस्ट्री मैन संग उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि यह उनकी वैलेंटाइन वीक की फोटो हो सकती है। आइए जानते हैं कि हाल ही में चर्चा में छाई हुई तस्वीर में मलाइका कहां पर हैं, और उनका रुमर्ड बॉयफ्रेंड कौन हैं।
मलाइका एक बार फिर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की अनसीन फोटो में वह इटली के ट्रेवी फाउंटेन में एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं, और तस्वीर में देखने के बाद इस बात का साफ पता चल रहा है कि यह उनके साथ कोई आप फैन नहीं है। यूजर मलाइका के नए कथित पार्टनर के साथ वाली फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी राय दे रहे हैं।
रेडिट यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह इटली के रोम शहर के ट्रेवी फाउंटेन के पास खड़ी हैं और उनके साथ एक शख्स सेल्फी लेता नजर आ रहा है। यूजर्स इस बात की ओर इशारा भी कर रहे हैं कि यह तस्वीर पीआर स्टंट भी हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर लोग तस्वीर में नजर आ रहे यंग शख्स को मलाइका अरोड़ा का नया बॉयफ्रेंड मान चुके हैं। खैर, इस दावे पर एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन फिलहाल तक सामने नहीं आया है। यही कारण है कि हमारी ओर से वायरल तस्वीर में किए जा रहे दावों को कंफर्म नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर’ का ये किरदार बन गया अमर, फैंस के दिलों पर आज भी करता है राज | अमर किरदार
मलाइका अरोड़ा ने इस साल की शुरुआत में द नम्रता जकारिया शो में अक्सर उनका नाम जोड़े जाने वाले मिस्ट्रीमैन के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि लोग अक्सर इस बारे में बात करना पसंद करते हैं, जब आप बाहर किसी दोस्त, शादीशुदा दोस्त या मैनेजर के साथ नजर आते हैं, तो तुरंत नाम उसके साथ जोड़कर देखा जाता है। हम इसके ऊपर खूब हंसते हैं और मजाक बनाते हैं। मेरी मां इस तरह के दावों के बाद अक्सर मेरे से फोन करके पूछती है कि अब ये कौन हैं बेटा, और किसके बारे में बात हो रही है।
