अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद से मलाइका का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया। कुछ वक्त पहले मलाइका अरोड़ा मॉडल सोराब बेदी संग डांस करती दिखी थीं जिसके बाद खबरें सामने आई थीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

अब कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने इन खबरों को अफवाह बताया है। मलाइका ने कहा है कि अब मुझे ये बातें इरीटेट करती हैं। अरहान (मलाइका और अरबाज का बेटा) और मैं दोनों इस बात पर हंसते हैं।

मलाइका ने कहा कि ये चीजें प्लान नहीं होती हैं, अगर कुछ होगा तो होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि वो जिंदगी में चल रही हर चीज को जानने-समझने में खुश हैं और मुझे शुरू से सब कुछ बनाने की काबिलियत मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

‘धुरंधर’ नहीं देखी, ‘धुरंधर 2’ भी मिस: रणवीर सिंह स्टारर पर आमिर खान बोले- सिर्फ तारीफ ही सुन रहा हूं

मलाइका ने कहा कि पार्टनर होना और कंपैनियनशिप ये सब कमाल की चीजें हैं। हालांकि उनका मानना है कि उन्हें पार्टनर की जरूरत नहीं है। मलाइका बोलीं, ‘अगर मुझे किसी के साथ रहना ही है, तो मैं अपनी शर्तों पर ही रहूंगी।’

सोराब बेदी कौन हैं?

31 साल के सोराब बेदी एक मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और MTV Splitsvilla X6 में नजर आए थे। सोराब ने भी मलाइका संग रिलेशनशिप की खबरों का खंडन किया था।

मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 1998 में शादी की थी। 19 सालों बाद साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अरहान है। दोनों मिलकर बच्चे की परवरिश करते हैं।

‘यह नए भारत की तस्वीर है’, कंगना रनौत ने की रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ की तारीफ