बॉलीवुड के चहेते स्टार वरुण धवन 24 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके अब तक के सफर और अलग-अलग किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं। ‘मैं तेरा हीरो’ की मस्ती से लेकर ‘अक्टूबर’ की खामोश भावनाओं तक, वरुण ने हर रंग में खुद को साबित किया है।

अपने करियर की शुरुआत से ही वरुण धवन ने एंटरटेनमेंट को अपनी पहचान बना लिया था। ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्मों में उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और एनर्जी ने उन्हें मास ऑडियंस का फेवरेट बना दिया। उनकी फिल्मों में मस्ती, डांस और चार्म का ऐसा कॉम्बिनेशन होता है, जो बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चलता है।

‘अक्टूबर’ में दिखी वरुण धवन की अलग छवि

लेकिन वरुण धवन सिर्फ मस्ती तक सीमित नहीं हैं। ‘अक्टूबर’ में उन्होंने एक शांत, संवेदनशील और इमोशनल किरदार निभाकर सबको चौंका दिया। बिना बड़े-बड़े डायलॉग्स के, सिर्फ एक्सप्रेशंस के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिल को छू लिया। इस फिल्म ने उन्हें एक सीरियस एक्टर के रूप में भी पहचान दिलाई।

‘बॉर्डर 2’ में वरुण का अलग किरदार

बॉर्डर 2 में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया था। इसमें उनका किरदार काफी गंभीर और देशभक्ति भरा था। इस किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया।

यह भी पढें: ‘ये सिर्फ कुर्सी नहीं जिम्मेदारी है’, फैमिली मैन के बाद अब गवर्नर बनें मनोज बाजपेयी, जन्मदिन पर किया ऐलान

फैंस को कौन सा अवतार ज्यादा पसंद?

अगर बात फैंस की पसंद की करें, तो उनकी कॉमेडी फिल्में ज्यादा पॉपुलर और कमर्शियली सफल रही हैं। लेकिन ‘अक्टूबर’ जैसे रोल्स ने उनकी एक्टिंग रेंज को साबित किया और क्रिटिक्स की तारीफ भी दिलाई।

वरुण ने ये साबित किया है कि उनका असली जादू उनकी वर्सेटिलिटी में है, वो हंसा भी सकते हैं और रुला भी सकते हैं। ‘बदलापुर’ में वरुण धवन के काम को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इसमें उन्होंने रघु नाम के एक आदमी का किरदार निभाया था। रघु अपनी पत्नी और बेटे को खो देता और फिर उनकी मौत का बदला लेने के लिए खतरनाक बन जाता है। इस फिल्म में उनका दर्द भरा और खूंखार अवतार भी काफी सराहा गया था।

यह भी पढ़ें: निगेटिव रोल का असर: ‘बागबान’ के दौरान अमिताभ बच्चन संग बदल गया था दिव्या दत्ता का रवैया

वरुण धवन के करियर की कुछ खास फिल्में

वरुण धवन ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं, खासकर शुरुआती दौर में उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा। ये हैं उनकी कुछ हिट फिल्में-

उन्होंने साल 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनके साथ-साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी ये डेब्यू फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके अलावा उनकी ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बदलापुर’, ‘एबीसीडी’, ‘दिलवाले’, ‘डिशूम’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘जुड़वा 2’, ‘सुई धागा’ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अफल रहीं।

वरुण धवन की सबसे बड़ी खासियत यही रही कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में लगातार कई फिल्में ऐसी दीं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नहीं हुईं। उनका “नो फ्लॉप” स्ट्रीक भी काफी चर्चा में रहा।