बॉलीवुड फिल्ममेकर इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छे नंबर के साथ शुरुआत की। फिल्म में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ, दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Trailer: खजाने की खोज में मचेगा बवाल, कॉमेडी का शानदार डोज लेकिन वीएफएक्स ने किया निराश

फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने एक डिसेंट नंबर से शुरुआत की है। बता दें कि ‘मैं वापस आउंगा’ के साथ कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ भी रिलीज हुई थी, लेकिन दिलजीत की ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है और कंगना रनौत की फिल्म को इसने पछाड़ दिया है।

‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के पहले दिन 2,302 शोज के साथ भारत में 1.15 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल इंडिया में ग्रॉस कमाई 1.38 करोड़ रुपये रही और इसका नेट कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है। सिनेमाघरों में पहले दिन फिल्म के लिए 11 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी देखी गई।

यह भी पढ़ें- रजनीकांत की जेलर 2 से शाहरुख खान का पत्ता साफ, ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन का होगा जबरदस्त कैमियो

तीन फिल्मों का आपस में हुआ बॉक्स ऑफिस क्लैश

दिलजीत की फिल्म मैं वापस आउंगा ने सिनेमाघरों में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और फिल्म ‘गवर्नर’ के साथ दस्तक दी थी। तीनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ ने बाजी मारी है। बाकी दोनों फिल्मों के मुकाबले इम्तियाज की फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। इस फिल्म का बजट करीब 70 करोड़ रुपये है, अब देखना मजेदार होगा कि क्या ये फिल्म अपने बजट से आगे की कमाई कर पाती है या नही।

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ एक क्रॉस जेनरेशनल ड्रामा है जिसमें दिलजीत दोसांझ ने नसीर साहब के पोते का किरदार निभाया है। ये कहानी 1947 में हुए भारत पाकिस्तान के विभाजन के समय की कहानी है।