पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में फिल्ममेकर महेश भट्ट ने अपनी फिल्मों के लिए जितनी तारीफें बटोरी हैं उतना ही कड़ी आलोचनाओं का भी सामना किया है। उनकी फिल्मों के अलावा, उनके बयान भी विवाद और आलोचना की वजह रहें हैं। सोशल मीडिया के समय में ट्रोलिंग होना कोई बड़ी बात तो है नहीं, अक्सर फिल्ममेकर की बेटी आलिया भट्ट भी किसी न किसी वजह से ट्रोल होती रहती हैं। हालांकि, महेश भट्ट का इस पर कहना है कि वह इस तरह की नकारात्मकता से निपटने के तरीके में अपने बच्चों के कामकाज या फैसलों में दखल नहीं देते।
महेश भट्ट के मुताबिक, स्टारडम की एक कीमत होती है और वो कलाकार को चुकानी पड़ती है। हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपने बच्चों को हर समय में प्रोटेक्ट करने के पक्ष में नहीं हैं। फिल्ममेकर के मुताबिक, एक समय के बाद बच्चों को बिना किसी सपोर्ट और सलाह के इस दुनिया में छोड़ देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Jailer 2 Teaser: एक्शन, स्वैग और थलाइवा का जलवा! ‘जेलर 2’ का पहला टीजर रिलीज, जानें कब आएगी फिल्म
महेश भट्ट को नहीं पसंद अपने बच्चों को सलाह देना
एचटी के बातचीत में उनके बच्चों, खासकर आलिया भट्ट, पर होने वाली ऑनलाइन ट्रोलिंग पर सवाल किया गया, तो महेश भट्ट ने कहा कि वह एक पिता के तौर पर उन्हें सलाह देने में विश्वास नहीं रखते। उनका मानना है कि उनके बच्चे उनसे ज्यादा समझदार हैं और अपने एक्सपीरियंस से खुद सीखने में काबिल हैं। उन्होंने कहा कि जीवन ही सबसे बड़ा शिक्षक है और वही इंसान को सही रास्ता दिखाता है।
महेश भट्ट ने यह भी कहा कि ‘वह अपने बच्चों को जरूरत से ज्यादा सुरक्षा देने के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि इससे वे मजबूत बनने के बजाय कमजोर हो सकते हैं। हर व्यक्ति की तरह उन्हें भी सफलता, असफलता, तारीफ और आलोचना, सबका अनुभव खुद करना चाहिए, क्योंकि यही अनुभव उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देते हैं।’
यह भी पढ़ें- दिलीप कुमार-धर्मेंद्र के साथ ‘कश्मीर’ बनाना चाहते थे ‘गदर’ के डायरेक्टर, सालों बाद छलका अधूरी फिल्म का दर्द
‘स्टारडम की एक कीमत होती है’
77 साल के फिल्ममेकर महेश भट्ट का मानना है कि कलाकारों के लिए आलोचना और नफरत उनके पेशे का हिस्सा है। उनका कहना है कि शोहरत के साथ इसकी एक कीमत भी चुकानी पड़ती है। इसी वजह से वह अपने जीवन के अनुभवों को अपने बच्चों पर थोपने में विश्वास नहीं रखते। उनके मुताबिक, हर दौर अलग होता है, इसलिए हर व्यक्ति का सफर और उससे मिलने वाले सबक भी अलग होते हैं।
महेश भट्ट ने पैरेंटिंग पर अपनी राय रखते हुए कहा कि माता-पिता को यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि उनके बच्चे उनके जीवन के अनुभवों को हूबहू अपनी जिंदगी में अपनाएंगे। समय के साथ परिस्थितियां बदलती रहती हैं, इसलिए हर पीढ़ी को अपने रास्ते और अपने अनुभवों से सीखने का मौका मिलना चाहिए।
आलिया भट्ट की नई फिल्म ‘ऐल्फा’
बता दें कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर बनी रहती हैं। कुछ समय पहले उन्हें कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर देखा गया था। एक्ट्रेस को वहां भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद एक्ट्रेस अपनी अदाकारी के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। आज 3 जुलाई को उनकी फिल्म ‘ऐल्फा’ रिलीज हुई है। ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक्ट्रेस ने जबरदस्त एक्शन किया है। उनके साथ फिल्म में शरवरी वाघ, अनिल कपूर, बॉबी देओल समेत कई कलाकारों को देखा गया है।
