अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो की वजह से चर्चा में हैं वहीं पति डॉ. नेने सेहत से जुड़ी अपनी नई किताब की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस किताब का नाम है- 21 Days to Good Health! इस किताब में डॉ. नेने ने बताया है कि सेहतमंद जिंदगी कैसे जीनी चाहिए, आपकी कुछ गलत आदतें भविष्य में आपकी सेहत के लिए किस तरह खतरनाक साबित हो सकती हैं, इसके साथ ही नेने ने भी खुद अपना वजन घटाया है।
डॉ. श्रीराम नेने ने ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत में कहा, “मैं एक हार्ट सर्जन हूं और अब तक मैंने कई मरीजों को मौत के मुंह में अस्पताल में देखा है। कुछ मरीजों की जान हमने कुछ मिली सेकंड के अंतर से बचाई है। इन सब की वजह है वह लाइफ है जो हम 20-30 साल जीते हैं। इसलिए लोगों को बीमार पड़ने से पहले ही हेल्दी आदतें सिखाना बहुत जरूरी है।”
डॉ. नेने आगे बताते हैं, “1960 के दशक में स्टिक सर्जन मैक्सवेल माल्ट्ज ने कहा था कि किसी भी परिस्थिति के साथ एडजस्ट होने के लिए हमें लगभग 21 दिन लगते हैं। हालांकि अब समय बदल गया है… कोई भी नई आदत अपनाने के लिए हमें लगभग 56 से 66 दिन लग सकते हैं। इसमें भी निरंतरता होना जरूरी है।”
अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद पत्नी नीलाकांती ने किया पहला पोस्ट, लिखे सिर्फ ‘ये’ 3 शब्द
सेहतमंद स्वास्थ्य के पांच आधार स्तंभनेने अपनी किताब के बारे में बताते हैं, “मेरी किताब में मैंने अच्छे, सेहतमंद स्वास्थ्य के पांच प्रमुख आधार स्तंभ बताए हैं। खान-पान, शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद, स्ट्रेस मैनेजमेंट-मानसिक नजरिया, सोशल कनेक्शन-जीवन का उद्देश्य, इन पांच चीजों को कभी भी नजरअंदाज मत कीजिए। रोजमर्रा की जिंदगी में अगर आप इन सभी चीजों को लेकर क्लियर हैं, तो कुल मिलाकर आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं।”
नेने का वेट लॉस सीक्रेट क्या है-
नेने ने आगे कहा “सोशल मीडिया पर सेहत से जुड़ी कई खबरें होती हैं। खासकर कोरोना काल में सभी खुद को एक्सपर्ट समझ रहे थे। इसलिए पुख्ता सबूत के बिना किसी भी इन्फ्लुएंसर पर भरोसा मत कीजिए। ‘एआई’ (AI) से मिलने वाली जानकारी की जांच करना भी जरूरी है।” भारत में बदलती लाइफस्टाइल और खाने की आदतों के बारे में नेने कहते हैं, “आप शायद जिम में एक घंटा एक्सरसाइज करते होंगे, लेकिन अगर दिन के बाकी साढ़े ग्यारह घंटे आप बैठे ही रहते हैं, तो वह एक घंटे की एक्सरसाइज भी काफी नहीं होगी। हमें खान-पान के साथ-साथ दिन भर की कुल गतिविधियों पर ध्यान देना भी जरूरी है। पर्याप्त नींद, मानसिक शांति और तनाव का सही मैनेजमेंट भी उतना ही जरूरी है। फोन, ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया में हमारा काफी समय जाता है, तो जितना हो सके इन चीजों से दूर रहना जरूरी है।
नेने ने आगे कहा ’21 Days to Good Health’ किताब को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा गया है, ताकि पाठकों को एक ही दिन में सब कुछ बदलने की जरूरत महसूस न हो। 21 दिन तो सिर्फ शुरुआत है। लोगों में स्थायी रूप से हेल्दी आदतें डालना मेरा मूल उद्देश्य है, यही मेरा लक्ष्य है। ताकि लोग सेहत पर ध्यान दें और भविष्य की कई समस्याओं से दूर रहें। शायद भविष्य में सर्जरी की जरूरत भी न पड़े।”
21 किलो वजन घटाया…अपनी सेहत को कितने नंबर देंगे? यह पूछने पर नेने ने कहा, “फिलहाल तो, मैं खुद को 10 में से 11 नंबर दूंगा! क्योंकि मेरा 21 किलो वजन कम हुआ है। मैं हफ्ते में 6 दिन व्यायाम करता हूं, कम कैलोरी का सेवन करता हूं और मेरे ‘एब्स’ (पेट की मांसपेशियां) भी साफ दिखने लगे हैं। हम बैंक और शेयर बाजार में निवेश करते हैं, लेकिन अपने खुद के शरीर के लिए हम कितना निवेश करते हैं? सिर्फ लंबी उम्र जीने से ज्यादा सेहतमंद जिंदगी जीना ज्यादा महत्वपूर्ण है।”
