बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मां बहन’ के लिए काफी सुर्खियों में हैं। 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए माधुरी जमकर प्रमोशन कर रहीं हैं। अब ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या राय के खिलाफ होने वाली ट्रोलिंग पर बात की। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले दो दशकों से भी ज्यादा लंबे समय से कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आ रहीं हैं लेकिन अक्सर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इसी ट्रोलिंग पर अब माधुरी का जवाब सामने आया। चलिए बताते है पूरी खबर
माधुरी दीक्षित का ऐश्वर्या राय के ट्रोल्स को जवाब
सोशल मीडिया के समय में ऑनलाइन ट्रोलिंग काफी आम हो चुकी है। लोग ऑनलाइन कमेंट्स में सेलेब्स को काफी कुछ कह देते है। ऐश्वर्या राय बच्चन इस ट्रोलिंग का अक्सर शिकार हो जाती है, हालांकि इन सब पर उनका कोई रिएक्शन नहीं देखा जाता है पर उनके चाहने वाले ट्रोल्स को अच्छा जवाब दे देते है।
यह भी पढ़ें- कौन है क्रिस्टल डिसूजा का मिस्ट्री मैन, एक्ट्रेस ने चेहरा छिपाकर शेयर की तस्वीर, पहले भी हो चुका किसिंग वीडियो वायरल
अब एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी आगे आईं और उनके ट्रोल्स को जवाब देते हुए बोलीं, ‘मेरा मानना है कि लोगों को यह समझना चाहिए कि इस तरह की टिप्पणियां करके वे आज की युवा पीढ़ी को क्या संदेश दे रहे हैं। क्या किसी इंसान की कीमत सिर्फ उसके दिखने से तय होती है, उसकी उपलब्धियों से नहीं? मुझे लगता है कि यह बिल्कुल गलत संदेश है।’
माधुरी ने की ग्लोबल स्टार ऐश्वर्या राय की तारीफ
अपनी बात को पूरा करते हुए माधुरी कहतीं हैं, ‘वह पिछले 20 वर्षों से वहां जा रही हैं और अपने काम से पूरे देश का नाम रोशन किया है। वह एक वैश्विक स्टार हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी उन्होंने देश के लिए बहुत योगदान दिया है। आप किसी व्यक्ति को उसके वजन, ड्रेस साइज या उम्र के आंकड़ों तक सीमित नहीं कर सकते। उनकी पहचान इससे कहीं बड़ी है। वह सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि दिल से भी बेहद खूबसूरत इंसान हैं।’
फिल्म ‘देवदास’ में किया था साथ काम
बता दें कि साल 2002 में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म ‘देवदास’ में साथ नजर आईं थीं। ऐश्वर्या राय ने उसी फिल्म के लिए अपना कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। उस समय वह शाहरुख खान और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ कांस के रेड कार्पेट पर नजर आईं थीं। तब से लेकर अब तक एक्ट्रेस को हर साल वहां शानदार अंदाज में देखा जाता है।
बात करें माधुरी की फिल्म ‘मां बहन’ की तो यह फिल्म 4 जून को रिलीज होगी। फिल्म में उनके अलावा तृप्ति डिमरी, धरना और रवि किशन नजर आएंगें। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक क्राइम-कॉमेडी फिल्म है।
