कॉमेडियन प्रणित मोरे का ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाला विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इसी बीच अब कॉमेडियन मधुर विरली का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। वीडियो में मधुर विरली दुष्कर्म से जुड़ें जोक्स करते दिख रहें हैं। दुष्कर्म के केसों पर मजाक बनाते जब कॉमेडियन का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने मधुर विरली की इस कॉमेडी पर अपना रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स के साथ साथ उन्होंने भी मधुर विरली की क्लास लगा दी है।

यह भी पढ़ें- ‘अच्छे संस्कारों वाला लड़का’, 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर कुनिका सदानंद ने दिया प्रणित मोरे का साथ

मधुर विरली ने उड़ाया रेप का मजाक

प्रणित मोरे के बाद मधुर विरली इस समय सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर हैं। अपनी डार्क कॉमेडी के चक्कर में कॉमेडियन की मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रहीं हैं। वायरल वीडियो में मधुर विरली कहते है, ’10 दुष्कर्म केस होते है, उनमें से 9 ऐसे होते हैं जिनका सिर्फ दुष्कर्म हुआ होता है और एक के साथ होती है दुष्कर्म के बाद हत्या। मुझे लगता है कि ऐसा तब होता होगा जब दुष्कर्म के तुरंत बाद लड़का उठता होगा और बंदी बोलती होगी कि लगे नहीं मिलोगे, कडल नहीं करोगे क्या इसके बाद। तब लड़का चाकू मारता होगा, चाकू से साथ गले लग ले।’

उर्फी जावेद ने की मधुर विरली की आलोचना

इस घटिया कॉमेडी वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स मधुर विरली को ट्रोल कर रहें हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बवाल मच गया है। एक्ट्रेस उर्फी जावेद इस मामले में अपनी राय रखती दिखीं।

एक्ट्रेस ने इसकी आलोचना करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो का क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या अब दुष्कर्म जैसी गंभीर घटना भी मजाक का विषय बन गई है? मैं सभी मेल कॉमेडियंस से कहना चाहती हूं कि अपनी टीम में महिलाओं को भी शामिल करें, ताकि उन्हें बेहतर समझ और संवेदनशीलता मिल सके।’

सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़के

इस क्लिप पर काफी यूजर्स भी कॉमेडियन मधुर विरली की आलोचना करते दिखे। इस क्लिप को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इनकी ऑडियंस की दिमागी हालत कैसी होगी जो इस तरह की घटिया बातों पर भी हस रही है। कॉमेडी और फ्रीडम ऑफ स्पीच के नाम पर इन लोगों ने गंद मचाया हुआ है।’

यह भी पढे़ं- ‘मैं इसी नफरत के लायक हूं’, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने साझा किया पहला वीडियो, बोले- चाहता तो उसे रोक सकता था

बता दें कि इससे पहले साल 2025 में जब समय रैना के विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर सवाल खड़े हुए थे। उस समय उर्फी जावेद नें समय को सपोर्ट किया था और उनके शो के एक एपिसोड में भी नजर आईं थीं। मधुर विरली से पहले प्रणित मोरे भी इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। अपने शो के एक ‘370 रुपये की बिरयानी’ क्लिप पर शुरू हुए विवाद के लिए कॉमेडियन पर महिला आयोग और महाराष्ट्र साइबर क्राइम पुलिस ने एक्शन लिया है।