हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक मधुबाला की असल जिंदगी काफी दुखों से भरी रही है। जन्म से ही उन्हें एक जानलेवा बीमारी थी, जिसके कारण वह सिर्फ 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके आखिरी दिन कैसे थे, उनकी हालत क्या हो गई थी।

इस बारे में उनकी बहन मधू भूषण ने खुलासा किया है। मधू ने ये भी बताया कि कैसे उनके पिता मधुबाला को बंगले के बाहर नहीं जाने देते थे। फिल्मी जगत का खूबसूरत चेहरा अपने ही घर में कैद रहता था।

मधुबाला की बहन मधू भूषण ने विक्की ललवानी को इंटरव्यू दिया। उन्होंने इस बातचीत के दौरान कि मधुबाला को डॉक्टर ने बता दिया था कि उनके पास बस आखिर के 2 साल बचे हैं। मधुबाला के आखिर समय में उनका हाल काफी बेहाल हो गया था।

मधुबाला के आखिरी दिन के हाल

डॉक्टर्स ने साफ उन्हें उनकी कंडीशन के बारे में बता दिया था। वह काफी पतली हो गईं थीं। वह हड्डियों के ढांचे जैसी दिखाई देने लगी थीं। उनके गाल अंदर धस चुके थे, उनकी कॉलर बोन खड़ी हो गईं थीं। 36वां जन्मदिन शुरू हुआ और सिर्फ 8 दिनों के बाद मधुबाला इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।

यह भी पढ़ें- Eetha Trailer: लावणी, नऊवारी और इमोशनल कहानी के साथ आई ‘ईठा’, श्रद्धा कपूर की फिल्म का ट्रेलर करेगा रोंगटे खड़े

जन्म से ही जानलेवा बीमारी से जूझ रहीं थीं

दरअसल, मधुबाला को जन्म से ही वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफॉल्ट बीमारी थी, जिसे आम भाषा में दिल में छेद कहते हैं। 1954 के समय एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें मुंह से खून आ गया । बीमारी के कारण उनके शरीर में खून ज्यादा बनने लगा था और वह उनकी नाक और मुंह से बाहर आ जाता था।

पिता कब्र पर जाकर घंटों रोया करते थे

मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान काफी गुस्से वाले थे, लेकिन दिल में अपने बच्चों के लिए प्यार था। बस वो प्यार वह कभी दिखा नहीं पाए। मधुबाला की बहन बताती हैं कि जब मधुबाला का निधन हो गया तो सालों तक उनके पिता उनकी कब्र पर जाते रहे।

वो वहां बैठकर घंटों रोया करते थे। हैरानी की बात ये थी कि गंभीर बीमारी के बावजूद उन्होंने कभी कब्रिस्तान जाना नहीं छोड़ा। उन्हें तीन बार हार्ट अटैक और एक बार ब्रेन स्ट्रोक आ चुका था और साथ में वह डायबिटीज से भी जूझ रहे थे।

यह भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ बनाने पर अनुप्रिया नागर के पिता थे नाखुश, एप्पल इंटरव्यू में फेल होने के बाद कहा – बेटी भटक गई

कब्र पर डाल दिया पूरा इत्र

मधू भूषण ने बताया कि मधुबाला को अंतिम विदाई देते हुए उनके पिता ने उनकी कब्र पर पूरी इत्र की बोतल डाल दी थी ताकि कई महीनों तक पूरा कब्रिस्तान खुशबू से महकता रहे। ना तो सिर्फ कब्र बल्कि मधुबाला के शव पर भी उन्होंने इत्र छिड़का था। हालांकि मु्स्लिम परिवारों में ये रस्म नहीं होती है लेकिन पता नहीं अताउल्लाह खान को इसकी इजाजत कैसे मिली।