ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखने के शौकीनों की नजरें हालिया रिलीज पर अक्सर होती है। यहां जिक्र 1 घंटे 52 मिनट की फिल्म का कर रहे हैं, जो ओटीटी पर आते ही नंबर-1 पर बन गई है। आइए इस फिल्म की डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं, जिससे आप इस मूवी को वीकेंड पर देख सकते हैं।

12 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हुई एक फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शकों से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, और सोशल मीडिया पर इसकी कहानी पर चर्चा भी शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं, लोग ऐसा दावा भी कर रहे हैं कि इस फिल्म को देखने के बाद आप कोरियन ड्रामा तक भूल जाएंगे।

ओटीटी पर चुनिंदा फिल्मों को ही यह दर्जा मिलता है, जो रिलीज होते ही हिट बनने की राह पर निकल पड़ती है। ऐसी ही एक तमिल फिल्म है, जो 12 मार्च को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आई है, और इस मूवी ने हर किसी को दीवाना बनाने का काम किया है। 24 घंटे के अंदर प्लेटफॉर्म की टॉपर बनने का टैग इस फिल्म ने हासिल कर लिया है। इस मूवी में कॉमेडी और इमोशन की कमी नहीं है, जो दिल को छू लेने का काम करती है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है फिल्म

यहां हम जिक्र ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मेड इन कोरियन का कर रहे हैं। 1 घंटा 52 मिनट लंबी इस फिल्म की कहानी हार्ट टचिंग है। क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। खास बात है कि इसी के साथ फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दबदबा बना लिया है। अगर आप फिल्म को देखने का समय अभी तक नहीं निकाल पाए हैं, तो वीकेंड पर इसे गलती से भी मिस ना करें।

यह भी पढ़ें: 49 साल बाद भी दिलों पर राज करता है 4 मिनट 25 सेकंड का ये गाना, आज भी सुनते नहीं थकते लोग

ओटीटी लवर्स फिल्म को बिंज वॉच लिस्ट में भी शामिल कर सकते हैं। मेड इन कोरियन फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक जवान लड़की शेनबा (प्रियंका मोहन) के इर्द-गिर्द घूमती है। उसके जीवन में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब वह खुद को साउथ कोरिया के शहर सियोल में पाती है। कहानी आपको मूवी से जोड़े रखने का काम करती है।