नेटफ्लिक्स की आगामी क्राइम-कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा स्टारर यह फिल्म 4 जून को Netflix पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म का ऐलान माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर किया गया। नेटफ्लिक्स ने फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए लिखा, ”धक-धक हो रहा है? तारीख नोट कर लो… मां बहन, 4 जून से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर!”
फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। कहानी एक बिखरे हुए मां-बेटियों के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। रेखा, जया और सुषमा की जिंदगी तब पूरी तरह उलझ जाती है, जब उनके किचन में अचानक एक लाश मिलती है। इसके बाद शुरू होता है झूठ, घबराहट और पड़ोसियों से बचने का मजेदार लेकिन अराजक सिलसिला।
शाहरुख खान ने सैफ अली खान को ‘मैं हूं ना’ में ऑफर किया था रोल, फराह खान ने कर दिया मना
फिल्म में रवि किशन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी फिल्म का हिस्सा है।
‘मां बहन’ को Abundantia Entertainment और Opening Image Films ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा कि फिल्म सिर्फ कॉमेडी नहीं, बल्कि परिवार, समाज और मुश्किल हालात में लिए गए फैसलों की एक मानवीय कहानी भी है।
नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से भी फिल्म को ‘हंसी और सरप्राइज से भरी अनोखी एंटरटेनर’ बताया गया है।
