Lut Gaye New Song: इमरान हाशमी का ये अवतार फैंस को आ रहा पसंद, मनोज मुंतशीर के नए गाने में स्पेशल कॉप बने आए नजर
इमरान हाशमी वीडियो में गुंडों से लड़ते भिड़ते दिखते हैं। गाने मे हिरोइन की एंट्री बड़े ही अलग और हटके अंदाज में होती है। तो वहीं गाने का क्लाइमेक्स भी बहुत जानदार और शानदार है।

इमरान हाशमी लंबे वक्त से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। ऐसे में उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके फेवरेट एक्टर को वह स्क्रीन पर देख सकेंगे। हालांकि इमरान हाशमी की झलक फैंस को ओटीटी प्लैटफॉर्म में जरूर दिखी थी। वहीं अब इमरान हाशमी का एक ब्रैंड न्यू गाना रिलीज कर दिया गया है- लुट गए। इस गाने में इमरान हाशमी स्पेशल कॉप की भूमिका में दिख रहे हैं।
इमरान हाशमी वीडियो में गुंडों से लड़ते भिड़ते दिखते हैं। गाने मे हिरोइन की एंट्री बड़े ही अलग और हटके अंदाज में होती है। तो वहीं गाने का क्लाइमेक्स भी बहुत जानदार और शानदार है। गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है, मनोज मुंतशीर ने लिखा है और जुबिन नौटियाल ने गाया है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रजेंट कर रहे हैं। गाने में इमरान हाशमी के साथ युक्ती थरेजा नजर आ रही हैं। वीडियो को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है।
गाने की शुरुआत में इमरान एक संदिग्ध बने नजर आते हैं। उन्हें मारने के लिए कुछ गुंडे उनके पीछे पड़े होते हैं। तभी वह एक होटल में घुस जाते हैं जहां एक लड़की की शादी हो रही होती है। वह लड़की कोई और नहीं युक्ती होती है। युक्ती दुल्हन के लिबास में बैठी रो रही होती हैं। वहीं इमरान उन्हें देखते रह जाते हैं। लड़की लड़के की जान बचाती है और उसे भागने के लिए कार चाबी सहित दे देती है। लेकिन फिर आता है ट्विस्ट, देखें-
वहीं खबर है कि इमरान सिल्वर स्कीन पर सलमान खान के साथ भी दिखाई दे सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान फिल्म ‘एक था टाइगर’ की फ्रेंचाइजी में नजर आ सकते हैं। फिल्म में इमरान सलमान खान के अपोजिट विलेन के रोल में दिख सकते हैं।
अगर ऐसा होता है तो ये पहला मौका होगा जब स्क्रीन पर दो बड़े सितारे आमने सामने दिखेंगे और फिल्म में लड़ते भिड़ते नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए होगा।