चार साल बाद फेमस रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का सीजन 2 आ रहा है। पहले सीजन को जहां कंगना रनौत ने होस्ट किया था और मुनव्वर फारुकी इसके विनर बने थे। वहीं, इस बार फराह खान और अभिनेता रितेश देशमुख इसे होस्ट करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि साल 2022 में पहली बार यह शो ऑल्ट बालाजी पर आया था और अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 27 जून को स्ट्रीम होगा।
ऐसे में अब दर्शक यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इस सीजन में कौन-कौन कंटेस्टेंट्स बनकर आने वाला है। हाल ही में स्क्रीन को कुछ ऐसे नामों के बारे में पता चला है, जो कन्फर्म हो चुके हैं। इस साल ‘लॉक अप’ सीजन 2 में लगभग कुल 14 सेलिब्रिटीज शामिल होंगे। शो के प्रोमो के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स सर्वाइवल के लिए लड़ेंगे और अपने सबसे गहरे राज भी खोलेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘ओह मैं गे…’, सेक्सुएलिटी पर उठे सवालों का मौनी रॉय ने दिया करारा जवाब, बोलीं- मेरे दोस्तों और…
स्क्रीन के सूत्रों के अनुसार, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का शो में शामिल होना कन्फर्म हो गया है। शिल्पा हाल ही में तब विवादों में घिरी थीं जब उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने की बात मानी थी।
इतना ही नहीं, ‘लॉक अप’ सीजन 2 के प्रोमो में होस्ट फराह खान ने इशारा किया कि कंटेस्टेंट्स में एक ऐसा सेलिब्रिटी भी शामिल होगा, जिसने हाल ही में अपना वजन काफी कम किया है। इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि एक्टर राम कपूर इस रियलिटी शो में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने ‘स्क्रीन’ को यह भी बताया कि इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया को भी इस शो के लिए कंसीडर किया जा रहा है।
‘लॉक अप 2’ में ये कंटेस्टेंट भी आ सकते हैं नजर
‘लॉक अप’ सीजन 2 में शामिल होने वाले दूसरे कंटेस्टेंट्स में ‘स्प्लिट्सविला’ के योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी, ‘बिग बॉस’ के पुराने कंटेस्टेंट्स प्रियांक शर्मा, विकास गुप्ता, रश्मि देसाई, पुनीत सुपरस्टार, अर्चना गौतम, उर्वशी ढोलकिया, प्रणित मोरे, आसिम रियाज, कुशा कपिला और हर्षद चोपड़ा के नाम पर भी चर्चा चल रही है।
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस के लिए एक डॉलर भी नहीं मिला’, अब्दू रोजिक को उनके मैनेजरों ने दिया धोखा, सिंगर ने बताया हड़प ली सारी कमाई
