‘लॉक अप: सच या सजा’ का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा की शो में एंट्री होने वाली है। वो बतौर स्पेशल गेस्ट अंदर जाएंगे। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ‘लॉक अप 2’ का हिस्सा हैं, ऐसे में उनका जाना काफी मजेदार होने जा रहा है। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो आ चुका है और उसमें गोविंदा अपनी पत्नी के बयान पर रिएक्शन देते दिख रहे हैं।

मेकर्स ने गुरुवार को शो का नया प्रोमो जारी किया, जिसमें होस्ट फराह खान गोविंदा का गर्मजोशी से स्वागत करती नजर आती हैं। बातचीत के दौरान गोविंदा अपने अंदाज में मजाक करते हुए कहते हैं, “अरे, मैं जेब में गोली लेकर आया हूं… सीने पर मारना चाह रही थी, मार ले।” उनका यह बयान सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। सुनीता भी उनकी इस पर बात पर अपनी हंसी नहीं रोक पातीं।

साल 2024 में गोविंदा उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब घर पर वह कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे और गलती से उनके पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद उनकी इमरजेंसी सर्जरी हुई थी।

सुनीता ने रिश्ते को लेकर किए थे बड़े खुलासे

शो के प्रीमियर एपिसोड में सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की थी। उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा के कई अफेयर्स रहे हैं और उनके रिश्ते में तीसरे इंसान की भी एंट्री हुई थी। इसके अलावा उन्होंने मजाक में कहा था कि अगर वह खुद अपने पति को गोली मारतीं, तो पैर पर नहीं, सीधे उनके सीने पर मारतीं। उन्होंने यह बात गोविंदा को पैर में गोली लगने वाली घटना का जिक्र करते हुए कही थी।

यह भी पढ़ें: ‘मैं आपके पास आउंगी मदद के लिए’, आकांक्षा चमोला ने राम कपूर से मांगा काम, कहा- लॉकअप के बाद मैं…

राम कपूर से बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे का जिक्र करते हुए सुनीता ने कहा था, “इसे यहां सिर्फ उकसाने के लिए लाया गया है। मेरी जगह खुद को रखकर देखो कि मैं क्या झेल रही हूं। वो मेरे पति हैं। अगर उनके 50 अफेयर्स भी हों तो तुम्हारे बाप का क्या जाता है? वो मेरे पति हैं और मैं उनकी पत्नी हूं।” गोविंदा और अपने रिश्ते को लेकर सुनीता ने ये भी कहा कि वो सालों तक चुप रहीं, क्योंकि उन्हें ऐसा कहा गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…