रियलिटी शोज में कोई किसी का दोस्त नहीं होता है ये बात शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स और बाहर बैठी ऑडियंस,दोनों को ही पता होता है। जब बात हो लॉक अप जैसे रियलिटी शो की, तो साथ बैठे कंटेस्टेंट्स पर यकीन करना नामुमकिन हो जाता है, फिर भी खिलाड़ी ऐसी गलतियां कर ही देते हैं।

इस समय ये बात अकांक्षा चमोला पर फिट बैठती है। दरअसल, पहले एपिसोड से ही श्रेया कालरा और अकांक्षा चमोला को साथ देखा जा रहा है। दोनों में अच्छी बॉन्डिंग देखने मिली है। हालांकि श्रेया पर भरोसा करना अब अकांक्षा पर उल्टा पड़ता दिखाई दे रहे है।

श्रेया कालरा ने सूफी मोतीवाला के साथ अकांक्षा से जुड़ा एक सीक्रेट साझा करते हुए बताया कि अकांक्षा बाइसेक्सुअल हैं। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे शो लॉक अप 2 की धमाकेदार शुरूआत हुई और कंटेस्टेंट्स से जुड़े कई सीक्रेट्स सामने आए। इस खेल में कौन, कब, किसका दुश्मन बन जाए, ये कहा नहीं जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ‘ये बदतमीजी से…’ बैक शॉट लेने पर पैपराजी को नेहा धूपिया ने लगाई फटकार, बोलीं- बंद कर दो ये सब

श्रेया ने दावा किया कि अकांक्षा बाइसेक्सुअल हैं। उन्होंने ये खुलासा तब किया जब अकांक्षा ने गेम के नियम के हिसाब से श्रेया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस वजह से नाराज श्रेया ने अकांक्षा के बारे में पर्सनल बात को रिवील कर दिया।

एक बातचीत के दौरान श्रेया ने पहले सूफी से पूछा, “अगर मैं इस बात का खुलासा कर दूं, तो क्या मैं बुरी इंसान कहलाऊंगी?” इस पर सूफी ने जवाब दिया, “नहीं, आखिर यही तो गेम है।”

इसके बाद श्रेया ने बताया कि ‘आकांक्षा बायसेक्सुअल हैं।’ यह सुनते ही कैमरा तुरंत आकांक्षा चमोला की ओर घूम गया। हालांकि, सूफी ने सलाह दी कि इस बात को निजी ही रहने दिया जाए, लेकिन श्रेया अपने फैसले पर कायम रहीं।

श्रेया ने आगे कहा कि आकांक्षा ने उन पर भरोसा करके यह बात साझा की थी, लेकिन अब गेम के तहत उन्होंने इसे सबके सामने ला दिया है। श्रेया के मुताबिक, इस खुलासे के बाद आकांक्षा की दो लाइफलाइन खत्म हो चुकी हैं और अब उनके पास केवल एक लाइफलाइन बची है।

बता दें कि इससे पहले अकांक्षा चमोला अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा सीक्रेट रिवील किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वो और गौरव तलाक ले रहे है और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। इस खुलासे के बाद अकांक्षा और गौरव का रिश्ता काफी सुर्खियों में आ गया है। कमाल की बात ये है कि दूसरी तरफ गौरव अपनी पत्नी को जमकर सपोर्ट और प्यार दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Toxic Teaser: ‘लेडीज एंड लेडीज’ टीजर में कियारा, हुमा समेत इस एक्ट्रेसेस की एंट्री, बच्चों को दूर रखने की दी गई चेतावनी

हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी’ के शूट से लौटे एक्टर प्रमोशन के लिए ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर दिखाई दिए थे। पैपराजी के सामने उन्होंने खुलेआम अकांक्षा के लिए अपना प्यार और सपोर्ट दिखाया था। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है।

नेटफ्लिक्स का नया शो लॉक अप 2 को इस बार कंगना रनौत की जगह रितेश देशमुख और फराह खान कर रहे हैं। शो में गौरव खन्ना की पत्नी अकांक्षा चमोला, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सूफी मोतीवाला, रियाज, श्रेया कालरा, एक्टर शिवांगी जोशी, हर्शद चोपड़ा, राम कपूर समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं।