लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है और अपनी एंट्री के साथ उन्होंने घर में कोहराम मचा दिया है। शिल्पा शिंदे अपने बेबाकपन के लिए काफी मशहूर हैं। लॉक अप 2 से पहले एक्ट्रेस बिग बॉस 11 में नजर आईं थीं और विनर बन कर बाहर निकली थीं। उनकी एंट्री के साथ घर का माहौल काफी गंभीर हो गया है। एक्ट्रेस को बिग बॉस के अलावा ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अपने अंगूरी भाभी के किरदार के लिए जाना जाता है। शो से जुड़ी कंट्रोवर्सी के लिए शिल्पा शिंदे ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
यह भी पढ़ें- पिछले 2 महीने से कहां गायब थीं सुमोना चक्रवर्ती, अभिनेत्री ने अब बताई गैर-मौजूदगी की वजह
मेकर्स ने 5 जुलाई को ऑफिशियली अनाउंस किया कि शिल्पा शिंदे लॉक अप 2 में सीजन की पहली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करेंगी। अनाउंसमेंट वीडियो में शिल्पा शिंदे दमदार अंदाज में कहती हैं, “सुना है घर के अंदर सभी ने अपनी-अपनी पकड़ बना ली है, लेकिन उन्हें बता दो कि उनका खेल तभी तक है, जब तक मेरी एंट्री नहीं होती।”
लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे की एंट्री के बाद से घर में ड्रामा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। शो का नया प्रोमो सामने आया जिसमें शिल्पा शिंदे घर के अंदर दिखाई दे रही हैं और घर के बाकी कैदियों से उनकी बहस साफ देखी जा सकती है। उनके आने से कंटेस्टेंट्स परेशान दिखाई दे रहे हैं और उनके बीच टेंशन बढ़ गई है। शिल्पा शिंदे की बहस खाने को लेकर शुरू होती है और बाद में ये बहस एक बड़ी लड़ाई का रूप ले लेती है।
शिल्पा शिंदे ने घर में आते ही एक बात साफ कर दी है कि वो ग्रुप में रह कर नहीं खेलेंगी। नेटफ्लिक्स के नए प्रोमो में देखा गया कि घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स लॉक अप में मिलने वाले खाने को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि वो ये खाना नहीं खा सकते हैं। राम कपूर, लैला, शिवांगी जोशी समेत कई लोग खाना ना खाने की बात पर अड़ जाते हैं। जिसके बाद शो के होस्ट रितेश देशमुख सभी को डांटते नजर आते हैं। उनका कहना है कि वो इस शो में सभी को हर वो चीज दे रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने वादा किया था।
इसी बीच सामने आती हैं शिल्पा शिंदे। शिल्पा शिंदे की एंट्री पर आकांक्षा चमोला का कहना था कि उनका झगड़ा शिल्पा के साथ जरूर हो सकता है। शिवांगी भी उनसे आकर कहती है कि ‘आप उतना लाउड क्यों हैं’। दरअसल, शिवांगी यहां उन्हें उनके हाव भाव के लिए बोल रही थी। इस पर शिल्पा शिंदे उन्हों जवाब देते हुए कहती है कि वो शिवांगी जैसी नहीं है। एक फ्रेम में घर के सभी लोग शिल्पा शिंदे के साथ लड़ते दिखते हैं। प्रोमो के आखिर में शिल्पा शिंदे हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी और सूफी मोतीवाला का नाम लेते हुए कहती हैं, “अगर तुम लोगों को झुंड बनाकर खेलना है, तो खेलो मैं अपना खेल अपने दम पर खेलती हूं।”
यह भी पढ़ें- ‘मम्मी-पापा के साथ न देख सकूं, ऐसा रोमांटिक सीन कभी नहीं करूंगा’, ‘टॉक्सिक’ विवाद के बीच वायरल हुआ यश का पुराना बयान
इस बात में कोई शक नहीं कि शिल्पा शिंदे की एंट्री से घर का तापमान थोड़ा सा बढ़ जरूर गया है। बता दें कि उनके आने से पहले शो में श्रेया कालरा को काफी एक्टिव देखा गया था। एक्स प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का कहना है कि वो शिल्पा और श्रेया की बॉंडिंग देखना चाहते हैं कि वो कैसी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने रियल लाइफ में भारती सिंह के शो पर अपनी लाइफ का एक बड़ा सीक्रेट साझा किया था। उसके बाद से वह काफी चर्चा में थीं अब देखना दिलचस्प होगा कि लॉक अप 2 में वह कौन कौन से सीक्रेट रिवील करती हैं।
