कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉक अप 2 में शुरूआत से ही दर्शक राखी सावंत की एंट्री के लिए डिमांड कर रहे थे। शो में पहले दिन से ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने मिल रहा है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, टीवी सेलेब्स समेत कई हस्तियां शो में मौजूद हैं, लेकिन फिर भी दर्शक रियलिटी शोज की क्वीन राखी सावंत को मिस कर रहे थे और अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने राखी का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में राखी शो के सभी कैदियों पर मजेदार टिप्पणी करती नजर आ रही हैं।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक से लेकर सुनीता आहुजा के गेम पर राखी ने काफी फनी रिएक्शन दिए। साथ ही वीडियो के एंड में लॉक अप 2 में अपनी एंट्री की तरफ भी इशारा किया। राखी का कहना है कि जहां क्लेश हो वहां उनकी मौजूदगी जरूरी है। ये एक बड़ा सरप्राइज होने वाला है।

यह भी पढ़ें- Alpha Movie Review: ट्विस्ट, सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है ‘ऐल्फा’, मगर कमजोर कहानी से मात खा जाती है आलिया और बॉबी की फिल्म

श्रेया कालरा पर भड़की राखी सावंत

लॉक अप 2 में श्रेया कालरा को पहले दिन से ही काफी एक्टिव देखा जा रहा है। उन्होंने अपने साथी कैदियों पर काफी आपत्तिजनक टिप्पणियां दी हैं। जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग भी हो रही है। शिवांगी जोशी, हर्शद चोपड़ा, धीरज धूपर, राम कपूर और आकांक्षा चमोला समेत कई कंटेस्टेंट्स के साथ श्रेया की बहस हुई है। उनके वीडियो पर रिएक्शन देते हुए राखी का कहना है कि शिष्य हो, वही रहो।

नेटफ्लिक्स के वीडियो में राखी ने श्रेया के राम कपूर के साथ हुई बहस पर रिएक्ट करते हुए कहा, ‘इसका नाम क्या है, करला, करेला। तुझे पता भी है, इन्होंने कितना काम किया है। तुम मेरी नकल कर रही हो, सुधर जा बेटा, सुधर जा। मेरी मां बनने की कोशिश मत कर, रियलिटी शोज की मां मैं हूं। शिष्य, शिष्य ही रह।’

आकांक्षा चमोला और सुनीता आहुजा पर राखी का बयान

राखी सावंत ने इस वीडियो में आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक की खबर पर काफी हैरानी वाला रिएक्शन देते हुए कहा, ‘एक साल से तो मैं इन दोनों को क्लबों में नाचते हुए देख रही हूं। भाई इतना खुश तलाक पर तो सिर्फ मैं थी।’ इसके बाद सुनीता आहुजा की तारीफ करते हुए राखी ने बताया कि ‘वो उनकी फेवरेट हैं। वो शो में बहुत अच्छा कर रही हैं, वो जो हैं मुंह पर हैं। जय हो सुनीता जी की।’

यह भी पढ़ें- ‘हमें कोई आपत्ति नहीं’, श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ को टाइटल विवाद पर विठाबाई नारायणगांवकर की बेटी का मिला सपोर्ट

लॉक अप 2 में अपनी एंट्री की तरफ इशारा

इसके अलावा राखी ने बाकी सभी कंटेस्टेंट्स पर मजेदार रिएक्शन दिए और वीडियो के एंड में राखी ने कहा कि ‘एक सरप्राइज है, अगले हफ्ते मैं यहां वीडियो से आऊंगी या लॉक अप से आऊंगी। ये मुझे खुद भी नहीं पता है, ये सरप्राइज होगा, तो इंतजार करिए और देखते रहिए।’ इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट्स को सलाह देते हुए कहा कि ‘इतने बड़े शो में छोटे छोटे सीक्रेट रिवील करोगे, तो कैसे चलेगा। कुछ अंदर से माल निकालो, मैं होती तो सभी के सीक्रेट बाहर निकलवाती।’

बता दें कि शो में बढ़ते ड्रामा के बाद दर्शकों के अलावा कई सेलेब्स ने भी राखी की एंट्री की डिमांड की थी। शो शुरू होने से पहले शो की होस्ट फराह खान से भी इस बारे में सवाल किया गया था, जिस पर उनका कहना था कि ‘वो तो रियलिटी शोज की क्वीन है, अगर ऐसा होता है तो वो भी देखना चाहेंगी।’ अब देखते है कि क्या शो में राखी सावंत दिखाई देती हैं या फिर उनका बस रिएक्शन वीडियो में ही नजर आएंगी।