लॉक अप 2 में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा काफी चर्चाओं में बनी हुईं हैं। पहले दिन से ही उन्हें एक ट्रबल मेकर का खिताब लॉक अप के सदस्यों ने दे दिया है। हर कंटेस्टेंट के साथ उनकी अनबन देखी जा चुकी है। श्रेया ने टीवी एक्टर्स शिवांगी जोशी और हर्शद चोपड़ा के बारे में एक बयान दिया। उनका कहना है कि शिवांगी जोशी एक फ्लॉप एक्ट्रेस हैं, उनका पिछला शो भी कुछ खास नहीं चला था। इसी के साथ उनका एक्टर हर्शद चोपड़ा के व्यक्तित्व पर कहना है कि वो काफी एरोगेंट हैं। श्रेया के इन बयानों के सामने आने के बाद राजीव अदातिया का गुस्सा देखने मिला।

शिवांगी जोशी और हर्शद चोपड़ा इन दिनों कंट्रेवर्शियल रियलिटी शो लॉक अप 2 में नजर आ रहे हैं। दोनों ने साथ में सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते है 4’ में काम किया था। इन दिनों दोनों लॉक अप 2 में दिखाई दे रहे हैं और दर्शकों को पसंद भी आ रहे हैं। इसी बीच अब शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने माधुरी जैन ग्रोवर से बातचीत के दौरान बाकी कंटेस्टेंट्स पर अपनी राय रखते हुए टीवी कलाकारों निशाने पर लिया।

यह भी पढ़ें- ‘बॉलीवुड कभी नहीं था सपना’, कैसे पढ़ाई में रुचि रखने वाली जीनत अमान बन गईं बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस

उन्होंने शिवांगी और हर्शद को “फ्लॉप” बताते हुए दावा किया कि वे अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने के लिए इस रियलिटी शो का हिस्सा बने हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बाहर की दुनिया में हर्शद काफी एरोगेंट है, जिसके लिए उन्हें काम नहीं मिल रहा है।

राजीव अदातिया ने श्रेया कालरा के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिवांगी जोशी को फ्लॉप कहना पूरी तरह गलत है। उन्होंने लिखा कि, “श्रेया, तुम होती कौन हो शिवांगी को फ्लॉप कहने वाली? तुम्हारी तुलना शिवांगी से कभी नहीं हो सकती। लोग तुम्हें जानते भी नहीं, जबकि शिवांगी ने कई हिट शोज़ दिए हैं। वह एक बेहतरीन और सम्मानित कलाकार हैं। तुम्हें न एक्टिंग आती है और न ही होस्टिंग। लोगों की आलोचना की शिकायत करने से पहले अपनी भाषा और व्यवहार पर ध्यान दो। खुद की तुलना कभी शिवांगी जोशी से मत करना।”

राजीव अदातिया का मानना है कि श्रेया सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए दूसरों को निशाना बनातीं हैं। उन्होंने कहा कि शो में उनके कई दोस्त हैं, लेकिन श्रेया का अब तक का व्यवहार उन्हें सिर्फ गाली-गलौज, लोगों का अपमान करने, गलत भाषा इस्तेमाल करने, उम्र का मज़ाक उड़ाने और बेवजह की बातें करने वाला लगा है। राजीव के मुताबिक, इस तरह का रवैया न तो ताकत की निशानी है और न ही इसे मनोरंजन कहा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि गलत वजहों से चर्चा में आना कोई उपलब्धि नहीं होती और गलत व्यवहार को कंटेंट नहीं कहा जा सकता।

यह भी पढ़ें- July OTT Watchlist: जुलाई 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से ‘इक्का’ तक देखें पूरी लिस्ट

राजीव अदातिया ने आगे कहा कि ‘श्रेया उन कलाकारों पर निशाना साध रही हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से पहचान बनाई है और उनकी छवि व करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।’ उन्होंने कहा कि शो में आने से पहले उन्हें यह तक नहीं पता था कि श्रेया कौन हैं। राजीव ने साफ कहा कि ‘उन्हें बुली करने वाले लोग कभी पसंद नहीं आए और अगर कोई उनके करीबी दोस्तों को निशाना बनाएगा, तो वह चुप नहीं बैठेंगे। दोस्ती और वफादारी उनके लिए सबसे अहम है और वह हमेशा अपने दोस्तों के समर्थन में खड़े रहेंगे।’

इसके अलावा श्रेया बाकी कंटेस्टेंट्स पर भी कई ऐसे आपत्तिजनक बयान दे चुकी हैं जिसके लिए बाकी सदस्यों ने नाराजगी भी जताई हैं। शो में उनकी अब तक कई लोगों से लड़ाई हो चुकी है।