नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा ‘लॉकअप 2’ इस वक्त चर्चा में है। वैसे तो शो में 15 कंटेस्टेंट्स हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां राम कपूर बटोर रहे हैं। इस बार ये शो फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं, मगर नए एपिसोड में इसकी OG होस्ट कंगना रनौत नजर आने वाली हैं। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो आ चुके हैं, जिनमें कंगना, राम कपूर और धीरज धूपर को फटकार लगाती नजर आ रही हैं।
नए प्रोमो में कंगना रनौत को राम कपूर को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाते हुए दिखाया है। वह उनसे कहती हैं कि अगर उन्हें सच में खुद में सुधार करना है, तो हर बार अपनी सफाई देना बंद करना होगा।
राम के गेम पर कंगना ने उठाये सवाल
कंगना कहती हैं, “राम, गेम को इतना सीरियस नहीं लेना था। और अगर आपको लगता है कि आप इस जेल से बहुत बड़े हैं, तो फिर यहां आए ही क्यों? अपनी ये फूहड़ता दिखाने के लिए?”
यह भी पढ़ें: ‘Lock Upp 2’ में तलाक का ऐलान सुन हैरान रह गए गौरव खन्ना, दोस्त ने आकांक्षा चमोला को लेकर कही बड़ी बात
राम कपूर ने दिया जवाब
कंगना के ऐसा कहने पर राम कपूर कहते हैं, “जब सही समय आएगा, तब मैं अपनी सच्चाई स्वीकार करूंगा, और यहां मौजूद किसी भी इंसान से बेहतर तरीके से करूंगा।” कंगना उनकी बात से असहमति जताते हुए कहती हैं, “अगर खुद में सुधार करना चाहते हो, तो अपनी सफाई देना बंद करो।”
धीरज धूपर की भी लगाई क्लास
कंगना ने धीरज को कहा कि वो खुद को शाहरुख खान बोलते हैं लेकिन उनमें शाहरुख खान का S भी नहीं है। कंगना ने कहा कि धीरज में मुख्य किरदार वाली एनर्जी ही नहीं है और वो साइडलाइन होते जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: ‘वो बाइसेक्सुअल है’, आकांशा चमोला के बारे में श्रेया कालरा का बड़ा दावा
ये कंटेस्टेंट्स भी होंगे कंगना के निशाने पर
कंगना शो में जनता की आवाज बनकर आने वाली हैं और स्टेज पर सभी कंटेस्टेंट्स को लेकर अपना जजमेंट देंगी। केवल राम कपूर और धीरज धूपर ही नहीं कंगना श्रेया कालरा, योगेश और लैला को भी फटकार लगाई है।
