‘लॉक अप’ के पहले सीजन की शानदार कामयाबी के बाद अब इसके सीजन 2 का आगाज होने वाला है। शो का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस बार ‘लॉक अप सीजन 2’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस बार शो में जेलर के किरदार में कंगना रनौत नहीं बल्कि फराह खान और रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। लंबे समय से इस बात की चर्चा थी कि शो को होस्ट कौन करेगा। फाइनली मेकर्स ने इस प्रोमो के साथ इस बात से पर्दा हटा दिया है।

‘लॉक अप सीजन 2’ का प्रोमो

1 मिनट 46 सेकेंड के इस प्रोमो में ये रिवील कर दिया गया है कि शो में 14 सिलेब्रिटी नजर आएंगे, जिनके भीतर के गहरे राज फराह खान और रितेश देशमुख उनसे उगलवाएंगे। जो लोग नही जानते उनकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘लॉक अप’ का पहला सीजन काफी कंट्रोवर्शियल रहा था। शो में कंटेस्टेंट्स ने काफी हैरान कर देने वाले सीक्रेट जनता के सामने रिवील किए थे।

यह भी पढ़ें- ‘मरने से 5 सेकेंड पहले रिटायर होना चाहिए’, अक्षय कुमार ने अपने रिटायरमेंट और फीस की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए इस प्रोमो में रितेश देशमुख फराह खान पर इल्जाम लगाते है कि उन्होंने बड़े पर्दे से सोशल मीडिया का रुख कर लिया और मास्टर ऑफ डांस से मास्टर ऑफ नान बन गईं हैं। आगे रितेश कहते है कि एक गलती और जनता आपको कैंसिल कर देती है। उससे बचने के लिए आपको अपने सच अपनाने पड़ेंगे।

क्या बदल गया ‘लॉक अप 2’ का कंसेप्ट

असल में दोनों कलाकार ‘लॉक अप सीजन 2’ के मॉडल को समझा रहे होते है कि कंटेस्टेंट्स को यहां क्या करना है। प्रोमो से पता चलता है कि ये बिल्कुल पहले सीजन जैसा होगा, इसके कंसेप्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14 कंटेस्टेंट्स इस बार शो में शामिल होंगे लेकिन किसी का भी इस प्रोमो में नाम या चेहरा रिवील नहीं किया गया है।

बस 6 हफ्तों में होगा ‘लॉक अप 2’ का फिनाले

इस प्रोमो के साथ कैप्शन में ये रिवील किया गया कि ये रियलिटी शो सिर्फ 6 हफ्ते चलेगे। मेकर्स ने लिखा 6 हफ्ते, 14 सेलिब्रिटीज, 2 जेलर्स। लॉक अप अभी बाकी है मेरे दोस्त। फराह खान और रितेश देशमुख दोनों को पहले होस्टिंग करते देखा गया है लेकिन लॉक अप जैसे शो में उन्हें देखना एक अलग अनुभव होगा।

लॉक अप का पहला सीजन

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘लॉक अप’ अपने युनीक कंसेप्ट के लिए काफी प्रचलित हुआ था। ये एक अलग तरह का शो था जो पहले इंडिया में नहीं देखा गया था। मजेदार कंटेस्टेंट्स और उनके हैरतंगेज खुलासों से इस शो की टीआरपी काफी अच्छी रही थी। उस सीजन के विनर कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी ने जीता था।

यह भी पढ़ें- जब सलमान खान ने दी थी प्रणित मोरे को ‘घटिया’ कॉमेडी के लिए चेतावनी, नेशनल टीवी पर फटकारने का वीडियो वायरल

पहले सीजन की शानदार कामयाबी के बाद अब इसका दूसरा सीजन क्या कमाल करेगा, ये देखना शानदार होगा। साथ ही देखते है कि क्या पिछले सीजन को रिकॉर्ड ‘लॉक अप सीजन 2’ तोड़ पाएगा या नही। आप ‘लॉक अप सीजन 2’ को 27 जून 2026 से नेटफ्ल‍िक्‍स पर देख पाएंगे।