भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने कंट्रोवर्शियल शो लॉक अप 2 में एंट्री ली है लेकिन उनकी एंट्री से दर्शक ज्यादा खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं शो की होस्ट फराह खान ने भी उनसे इस बारे सवाल किया। जिस पर श्रेष्ठा का जवाब भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गया।

नेटफ्लिक्स के शो लॉक अप 2 की शुरूआत हो चुकी है। 27 जून को इसका पहला एपिसोड देखने मिला, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स रिवील कर दिए गए। उनमें से एक श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा भी थीं। उन्होंने यहां कहा कि लोगों के हिसाब से उनकी पहचान सिर्फ उनके सरनेम से होती है लेकिन यहां मैं उस स्क्रिप्ट को बदलने आई हैं।

य़ह भी पढ़ें- ‘मैंने अपनी पत्नी को फूल की तरह पाला है’, सुनीता आहूजा ने बताया ‘लॉक अप 2’ में जाने पर कैसा था गोविंदा का रिएक्शन, बोलीं- बहुत परेशान थे

लॉक अप 2 के पहले एपिसोड में फराह खान और रितेश देशमुख के सामने श्रेष्ठा ने अपनी पहचान बताते हुए कहा कि वो एक कंटेंट क्रिएटर है।
फराह खान ने उन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आपके नाम से आपका सरनेम हटा दिया जाए तो आपकी कहानी कुछ और ही होगी।

तो बताइए आपकी पहचान क्या है बिना श्रेयस अय्यर की बहन होने के। इस पर श्रेष्ठा का कहना था कि वो यही पहचान बनाने यहां आई हैं और ये सफर खत्म होने के बाद लोगों को पता चलेगा कि मैं कौन हूं और क्या हूं। उनके बाद सब ये तय करें कि मेरी पहचान क्या है।

जानकारी के लिए बता दें कि श्रेष्ठा, सोशल मीडिया पर व्यक्त किए गए विचारों के लिए भी यूजर्स के निशाने पर रह चुकी हैं। उन्हीं बातों की तरफ इशारा करते हुए होस्ट रितेश ने उनसे कहा कि आप अपने अनचेक्ड ओपिनियंस की वजह से लोगों को हर्ट कर देती हैं। इस बात पर श्रेष्ठा ने साफ तरह से इनकार किया।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले टाइगर पटौदी संग रहती थीं शर्मिला टैगोर, इंटरफेथ विवाह पर मिली थीं जान से मारने की धमकियां

आईपीएल 2026 के दौरान श्रेष्ठा अय्यर उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब बारिश के कारण पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला रद्द होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजाकिया रील शेयर की थी। मैच रद्द होने के चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था।

रील में श्रेष्ठा ने मजाकिया अंदाज में कहा था, ‘साडे पंजाबियां दा दिल बड़ा हुंदा ए, लो दे दित्ता एक पॉइंट, उनका इशारा इस ओर था कि पंजाब किंग्स ने केकेआर को एक अंक ‘गिफ्ट’ कर दिया। हालांकि कई लोगों ने इसे सिर्फ मजाक के तौर पर लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।