एक नए इंटरव्यू में लारा ने अपने करियर के उस दौर को याद करते हुए बताया कि अक्षय ने उनका और प्रियंका का काफी ख्याल रखा। उन्होंने उन्हें बेहद प्रोटेक्टिव बताते हुए कहा कि उनके पास कोई गाइडेंस नहीं थी, लेकिन अक्षय ने कभी इसका गलत फायदा नहीं उठाया।
यूट्यूब चैनल एटीएन कनाडा पर बातचीत में लारा ने कहा कि वह अपनी पहली फिल्म को लेकर बहुत लकी थीं। उन्होंने अक्षय को अपना दोस्त, समझाने वाला और सही रास्ता दिखाने वाला बताया और कहा, “आपके आसपास ऐसा माहौल होना, जहां आप खुद को सुरक्षित महसूस करें, आपको किसी भी तरह एक्सप्लॉइट न किया जाए और लोग आपका ख्याल रखें-ये बहुत मायने रखता है।”
अक्षय की गाइडेंस के बारे में बात करते हुए लारा ने कहा, “मैं और प्रियंका, दोनों एक ही समय इंडस्ट्री में आए थे। उन्होंने दो ऐसी लड़कियों को देखा, जिनकी आंखों में बड़े सपने थे लेकिन कोई गाइडेंस या दिशा नहीं थी। और उन्होंने कभी इसका फायदा नहीं उठाया। आज वह बेहद समझदार इंसान हैं, उन्हें इस बिजनेस की पूरी समझ है और उन्हें पता है कि क्या काम करता है। इस तरह से मुझे एक मजबूत शुरुआत मिली।”
यह भी पढ़ें: ‘राइटर को पैसे नहीं मिलते’, फिल्म लिखने वाले के नफा-नुकसान पर बोले सौरभ शुक्ला
प्रियंका चोपड़ा संग जुड़ा था अक्षय कुमार का नाम
बता दें कि ‘अंदाज’ के प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने इस बात का हिंट दिया था कि इस फिल्म के बाद अक्षय और प्रियंका के बीच रिश्ते की चर्चा थी। उस समय अक्षय की शादी ट्विंकल खन्ना से हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म ‘बरसात’ से अक्षय को हटाना पड़ा, क्योंकि ट्विंकल को प्रियंका के साथ उनके काम करने पर आपत्ति थी।
उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा कि फिल्म ‘बरसात’ के लिए एक गाना शूट होने के बाद उन्होंने अक्षय को हटा दिया था। “मुझे उनके और उनकी पत्नी के बीच के कुछ मुद्दों के बारे में भी पता चला था। मुझे बताया गया कि उन्हें प्रियंका से दिक्कत थी… इस प्रोफेशन में अपने जोखिम होते हैं। कभी नजदीकियां, कभी लाइफस्टाइल-ये सब बीच में आ जाता है और मीडिया इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है, बिना ये समझे कि इससे फिल्ममेकर को कितना नुकसान हो सकता है।”
यह भी पढ़ें: ‘एक हर रोज एक बोतल पी जाता था’, आमिर खान ने बताया पहली पत्नी रीना से तलाक के बाद नशे में डूब गए थे
आज प्रियंका चोपड़ा की शादी निक जोनस से हो चुकी है और उनकी एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा है। वहीं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 25 साल हो चुके हैं। अक्षय और प्रियंका ने साथ में ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘एतराज’, ‘वक्त’ समेत कई फिल्मों में काम किया है।
