बिजनेसमैन और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन का सपोर्ट किया है। दरअसल, 2022 में जब दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आया था, तो कई लोगों ने एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर का टैग दे दिया था। इस पर अब खुद ललित मोदी ने रिएक्ट किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर दोनों के रास्ते अलग क्यों हो गए।

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बात करते हुए ललित मोदी ने सुष्मिता को लेकर कहा, “वह खूबसूरत, सफल और आत्मनिर्भर महिला हैं। जितने हीरे मेरे जानने वालों में किसी के पास नहीं हैं, उससे कहीं ज्यादा हीरे उनके पास हैं और उन्होंने यह सब खुद कमाया है। उनके तो हीरों के स्टोर भी हैं। वह एक अमीर महिला हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि जब हम डेट पर गए हों और मुझे किसी चीज के पैसे देने पड़े हों। हर चीज का बिल उन्होंने ही दिया।”

यह भी पढ़ें: ‘आप कोई कंट्रोल नहीं रख सकते’, ‘कलंक’ के फ्लॉप होने पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे यकीन है…

इसके आगे बिजनेसमैन ने कहा, “मैं तो एक तरह से ‘केप्ट बॉयफ्रेंड’ (खर्चे पर पलने वाला बॉयफ्रेंड) जैसा था। वह कभी भी किसी से कुछ भी लेना पसंद नहीं करती थीं। इसलिए जब लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर कहा, तो वह बात बिल्कुल गलत थी। अगर कुछ था भी, तो असल में ‘डायमंड डिगर’ तो मैं था। वह सचमुच एक हीरा हैं। वह इस दुनिया में जिस किसी को भी चाहतीं, उसे अपना बना सकती थीं। यह रिश्ता कभी भी पैसे या किसी और चीज के लिए नहीं था। वह आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा संपन्न हैं।”

क्यों हुआ सुष्मिता और ललित मोदी का ब्रेकअप

अपने रिश्ते के बारे में और बात करते हुए ललित ने सुष्मिता को अपनी लाइफ की सबसे अहम लोगों में से एक बताया। उन्होंने कहा, “सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसे बनने में उन्होंने मेरी बहुत मदद की और उस समय वह मेरी लाइफ का एक बेहद अहम हिस्सा थीं। यह एक बहुत ही खास रिश्ता था, लेकिन दूरियां बहुत ज्यादा बढ़ गईं। उनका करियर भारत में था और मेरी जिंदगी लंदन में थी।

मेरे पास उनकी बहुत प्यारी यादें हैं और वह आज भी मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। मैं उनके लिए सिर्फ और सिर्फ अच्छा ही चाहता हूं। वह एक बेहतरीन महिला हैं और एक सिंगल मदर के तौर पर उन्होंने अपनी बेटियों रेनी और अलीसा के लिए जो कुछ भी किया है वह सचमुच काबिले-तारीफ है। मैं बस उनके लिए हर तरह की शुभकामनाएं देता हूं।”

वायरल पोस्ट पर क्या बोले ललित मोदी

2022 की वायरल पोस्ट को याद करते हुए ललित ने कहा कि रिश्ते का ऑफिशियल ऐलान करना कोई सोची-समझी रणनीति नहीं थी। यह अचानक हुआ था। ललित ने कहा, “मैंने यह ठीक उनके सामने किया। उन्हें लगा ही नहीं था कि मैं सच में इसे पोस्ट कर दूंगा। हम हवाई जहाज में किसी बात पर बहस कर रहे थे और उन्होंने कहा कि तुम इसे पोस्ट नहीं करने वाले। मैं हंसा और बटन दबा दिया।

जब तक हम उतरे तब तक तो हंगामा मच चुका था। लेकिन इसमें कुछ भी गलत नहीं था। उन्होंने मुझ इसे हटाने के लिए कभी नहीं कहा और मैंने भी ऐसा करने के बारे में कभी नहीं सोचा। इसने सच में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। कुछ दिनों तक तो ऐसा लगा जैसे हर कोई बस इसी के बारे में बात कर रहा हो। लेकिन हमारी कहानी बहुत खूबसूरत थी और मुझे इसके एक भी पल का कोई पछतावा नहीं है।”

यह भी पढ़ें: दुख, इमोशन और यादें: Sad Ending वाली फिल्में क्यों बन जाती हैं यादगार, क्या है इसके पीछे साइकोलॉजिकल कनेक्शन